Doctor Verified

क्या फीमेल पार्टनर से पुरुषों को भी हो सकता है फंगल इन्फेक्शन? डॉक्टर से जानें बचाव

Can Men Get Fungal Infection: पुरुष अपनी महिला साथी से फंगल संक्रमण से संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन यह संभावना काफी कम होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फीमेल पार्टनर से पुरुषों को भी हो सकता है फंगल इन्फेक्शन? डॉक्टर से जानें बचाव


Can Men Get Fungal Infection: महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में इन्फेक्शन एक आम समस्या है। यह समस्या खराब हाइजीन, संक्रमण, असुरक्षित यौन संबंधों के कारण होती है। इस तरह के संक्रमण को यीस्ट इन्फेक्शन भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, महिलाओं में होने वाला यह संक्रमण पुरुषों को भी प्रभावित कर सकता है। कुछ लोगों को इस बात की गलतफहमी रहती है कि, अगर महिला पार्टनर इस तरह के फंगल इन्फेक्शन से प्रभावित है तो यह पुरुषों में नहीं हो सकता है। प्राइवेट पार्ट्स में होने वाले फंगल इन्फेक्शन के लक्षणों को पहचान कर उचित कदम उठाने से आप इस समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या महिला पार्टनर के जरिए पुरुषों में भी फंगल इन्फेक्शन का खतरा रहता है।

क्या फीमेल पार्टनर से पुरुषों को भी हो सकता है फंगल इन्फेक्शन?- Can Men Get Fungal Infection Too in Hindi

अधिकांश लोगों की सोच में एक गलतफहमी है कि फंगल संक्रमण केवल महिलाओं को होते हैं, जो कि गलत है। यह संक्रमण पुरुषों को भी प्रभावित कर सकता है। इंस्टाग्राम पर @gynevers के नाम से मशहूर डॉ तीर्था शेट्टी के मुताबिक, "फंगल इन्फेक्शन कई कारणों से हो सकता है, जैसे- खराब जीवनशैली, बहुत ज्यादा पसीना, वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन और असुरक्षित यौन संबंध आदि। पुरुष अपनी महिला साथी से फंगल संक्रमण से संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन यह संभावना काफी कम होती है। यह तब हो सकता है जब महिला साथी फंगल संक्रमण के किसी रूप से पीड़ित हो और पुरुष उससे संपर्क में आता है।"

Can Men Get Fungal Infection

इसे भी पढ़ें: फंगल इंफेक्शन क्यों होता है और क्या हैं इसके लक्षण? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इलाज और बचाव के टिप्स

फंगल इन्फेक्शन के कारण- What Causes Fungal Infection in Hindi

पुरुषों में फंगल इन्फेक्शन कई कारणों से हो सकता है। इसके मुख्य कारण इस तरह से हैं-

  • असुरक्षित यौन संबंध
  • बहुत ज्यादा पसीना आना
  • हाइजीन ठीक न होना
  • वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण
  • खराब जीवनशैली

पुरुषों में फंगल इन्फेक्शन के लक्षण- Fungal Infection Symptoms in Hindi

पुरुषों में यीस्ट या फंगल इन्फेक्शन के लक्षण इस तरह से हैं-

  • प्राइवेट पार्ट के आसपास खुजली
  • जलन और स्किन इरिटेशन
  • स्किन में दर्द

यदि आपके साथी को संक्रमण है, तो यह सलाह दी जाती है कि आप डॉक्टर से मिलें, अपनी जांच कराएं और आवश्यकता पड़ने पर इलाज कराएं। पुरुषों में संक्रमण महिलाओं जितना गंभीर नहीं हो सकता है क्योंकि महिलाओं में योनि स्राव होता रहता है, इससे पीएच लेवल में बदलाव फंगल संक्रमण को ट्रिगर कर सकता है। फंगल इन्फेक्शन के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बहुत घातक होता है फंगल साइनसाइटिस इन्फेक्शन, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए रोजाना नहाएं, ज्यादा पसीना आने पर दो बार नहाएं। इसके अलावा गीले और ठंडे कपड़े को नहीं पहनें और नहाने व बारिश में भीगने के बाद शरीर को पूरी तरह सुखाएं। फंगल इन्फेक्शन होने पर यौन संबंध बनाने से बचें। इस समस्या में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल करे से बचें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

विटामिन सी टेस्ट कैसे होता है? जानें कब पड़ती है इसकी जरूरत

Disclaimer