Doctor Verified

पुरुषों को गुप्तांग में क्यों होता है इंफेक्शन? डॉक्टर से जानें 4 कारण

पुरुषों को गुप्तांग में इंफेक्शन हो सकता है। इसके पीछे फंगल इंफेक्शन, खरबा हाइजीन और असुरक्षित यौन संबंध बनान, जैसे कुछ कारण हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों को गुप्तांग में क्यों होता है इंफेक्शन? डॉक्टर से जानें 4 कारण


Causes Of Penile Infection: वजाइनल इंफेक्शन के बारे में तो हर कोई चर्चा करता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पुरुषों को भी गुप्तांग में इंफेक्शन होता है, जिसे हम पेनाइल इंफेक्शन के नाम से जानते हैं। पेनाइल इंफेक्शन होने पर पुरुषों को गुप्तांग में जलन, सूजन, दर्द, रैशेज जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे पहले कि आप यह जानें कि आखिर पेनाइल इंफेक्शन से बचाव कैसे किया जा सकता है? यह जान लेना अधिक जरूरी है कि इसके क्या कारण क्या हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल Sr. Consultant - Urology डॉ. राहुल तिवारी से बात की।

पुरुषों में पेनाइल इंफेक्शन के कारण- What Causes Penile Infection

causes of penile infection 01 (8)

फंगल इंफेक्शनः एनसीबीआई की मानें, तो फंगल इंफेक्शन कैंडिडा एल्बिकेन्स के कारण होते हैं। आमतौर पर जो पुरुष प्रॉपर हाइजीन नहीं रखते या गुप्तांग को धोने के लिए खराब प्रोडक्ट का यूज करते हैं, उन्हें फंगल इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। वहीं, बैक्टीरियल इंफेक्शन और वायरल इंफेक्शन भी पेनाइल इंफेक्शन का कारण बनते हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण होता है और वायरल इंफेक्शन, सेक्सुअली ट्रांमिटेड डिजीज, जैसे हर्पीस आदि के कारण होते हैं।

इसे भी पढ़ें: HPV के कारण पुरुषों को हो सकता है लिंग का कैंसर, डॉक्टर से जानें लक्षण

सेक्सुअल एक्टिविटीः डॉ. राहुल तिवारी के मुताबिक उन पुरुषों को भी पेनाइल इंफेक्शन हो सकता है, जो सुरक्षित सेक्सुअल संबंध नहीं बनाते हैं। उन लोगों को भी पेनाइल इंफेक्शन का रिस्क रहता है, जो यीस्ट इंफेक्शन से संक्रमित पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाते हैं और कंडोम का उपयोग नहीं करते हैं। विशेषज्ञ हमेशा यह सलाह देते हैं कि सेक्स करने के लिए कंडोम का उपयोग करना चाहिए। यह न सिर्फ संक्रमण से बचाता है, बल्कि अनचाही प्रेग्नेंसी के रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कमजोर इम्यूनिटीः जिन लोगों की कमजोर इम्यूनिटी होती है, उन्हें पेनाइल इंफेक्शन का रिस्क अधिक रहता है। आमतौर पर एचआईवी से संक्रमित लोगों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है और वे आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। एचआईवी एसी एसटीडी से ग्रसित लोगों को अपनी इंटरनल हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए, ताकि पेनाइल इंफेक्शन से बचा जा सके।

हार्श स्किन प्रोडक्टः वैसे तो डॉक्टर हमेशा गुप्तांग में किसी भी तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट यूज करने के लिए मना करते हैं। वहीं, अगर कोई हार्श स्किन प्रोडक्ट से अपने गुप्तांग की सफाई करता है, तो यह सही नहीं है। इसकी वजह से पेनाइल इंफेक्शन होने का रिस्क बढ़ जाता है, जिसकी वजह से जलन और खुजली जैसी समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों को भी लगवानी चाहिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, डॉक्टर से जानें किन बीमारियों से होता है बचाव

पेनाइल इंफेक्शन से बचाव के टिप्स

  1. हमेशा सेफ सेक्स करें।
  2. गुप्तांग में हार्श प्रोडक्ट यूज न करें।
  3. हाइजीन का पूरा ध्यान रखें।
  4. स्किन प्रॉब्लम हो, तो डॉक्टर से सपंर्क करें।
  5. इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने की कोशिश करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पुरुष के प्राइवेट पार्ट पर फंगल इंफेक्शन क्यों होता है?

    पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर फंगल इंफेक्शन कैंडिडा यीस्ट बढ़ने के कारण होता है। यह नम जगहों पर आसानी से पनप जाता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है और हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं, उन्हें फंगल इंफेक्शन का रिस्क अधिक होता है।
  • फंगल इंफेक्शन कैसा दिखता है?

    फंगल इंफेक्शन होने पर स्किन रेड हो जाती है, जिसमें खुजली होने लगती है। इसमें पपड़ीदार धब्बे भी नजर आते हैं। वहीं, नाखून में फंगल इंफेक्शन होने पर नेल्स फीके पड़ जाते हैं। 
  • फंगल इंफेक्शन कितने दिन में ठीक हो जाता है?

    फंगल इंफेक्शन ठीक होने में कुछ दिनों से लेकर हफ्तों या महीनों तक का समय ले सकते हैं। हालांकि, फंगल इंफेक्शन कितना फैला हुआ है, इस बात पर भी इसके ट्रीटमेंट की समयावधि तय होती है।

 

 

 

Read Next

पुरुषों में नजर आए ये 4 लक्षण तो समझ जाएं हो गई है कैल्शियम की कमी, एक्सपर्ट से जानें इस स्थिति से कैसे निपटें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS