Hygiene Habits Men Should Follow: बीमारियों और इंफेक्शन से दूर रहने के लिए पर्सनल हाइजीन का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। इसका ख्याल रखने से हमारे साथ हमारे आसपास लोगों के लिए भी अच्छा होता है। कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करके कई बीमारियों से शरीर की रक्षा होती हैं। बहुत से पुरुषों को स्वच्छता के महत्व के बारे में कम जानकारी होती है, जबकि कुछ लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। जिस कारण कई बार न चाहते हुए भी वह कई तरह की बीमारी का शिकार हो जाते हैं। जीवन में पर्सनल हाइजीन से जुड़ी कुछ अच्छी आदतों को अपनाने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ कई बीमारियों से भी बचाव होगा। वहीं कई पुरुष केवल मानते हैं कि नहाने, डियोड्रेंट का उपयोग करने या नियमित रूप से शेविंग करने से ही हाइजीन की प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे। जिस को फॉलो करने से पुरुष लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे और बीमारियों से भी बचाव होगा। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए हाइजीन संबंधी आदतों के बारे में।
रोज नहाएं
जी हां, रोज नहाने से शरीर साफ-सुथरा होने के साथ मानसिक तौर पर भी आराम मिलता है। कई बार नहीं नहाने के वजह से टेंशन या बैचेनी बनी रहती है। ऐसे में पुरुषों को रोज मौसम के अनुसार गर्म पानी या ठंडे पानी से नहाना चाहिए। रोज नहाने से रोम-छिद्र खुलते है और शरीर साफ होता है।
नाखून काटना
पुरुषों का पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखते हुए हाथ और पैरों के नाखून को भी छोटा रखना चाहिए। छोटे नाखुन रखने से शरीर को सुंदरता को बढ़ाने के साथ कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं। वहीं पैर के बड़े नाखून रखने से बदबू आती है और शरीर के लिए हानिकारक होता है।
बिना धुले कपड़े या मोज़े न पहनें
पुरुषों का पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखते हुए बिना धुले कपड़े या मोजे नहीं पहनने चाहिए। ऐसे कपड़ों में नमी के कारण दुर्गंध आ सकती है। गंदे मोज़े पैरों में फंगस पैदा कर सकते हैं, जिससे पैरों में कई तरह का इंफेक्शन हो सकता है। वहीं धुले कपड़े पहनने से स्किन संबंधी संक्रमण से बचाव हो सकता है। स्वस्थ जीवन के लिए धुले और सूखे कपड़े ही पहनने।
इसे भी पढ़ें- बियर्ड क्रीम या बियर्ड ऑयल: पुरुषों की त्वचा के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?
सांसों की दुर्गंध
पुरुषों का इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए कि किसी से बात करते हुए सांसों की बदबू न आएं। सांसों की बदबू को दूर करने के लिए ब्रशिंग करने के साथ जीभ की सफाई भी अवश्य करें। सांसों से आ रही बदबू शर्मिंदगी का कारण होने के साथ अस्वच्छ होने की भी निशानी है।
कान का मैल निकालना
लंबे समय तक कान में मैल जमा रहने से सुनने की क्षमता में कमी, जलन, कान में दर्द, चक्कर आना, कानों में घंटियां बजना हो सकता है। ऐसे में पुरुष समय-समय पर कानों की सफाई करते रहें। कानों की सफाई करने से कान साफ होने के साथ सुनने की क्षमता भी ठीक रहेगी।
पुरुष पर्सनल हाइजीन के संबंध में इन आदतों को अपना सकते हैं। साथ ही इन आदतों को फॉलो करने से शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारियों से भी बचाव होगा।
All Image Credit- Freepik