
इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव करने के लिए हाइजीन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। मौसम भले कोई भी हो, लेकिन अपनी शरीर की साफ-सफाई रखने से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। बहुत से पुरुषों में हाइजीन मेनटेन नहीं करने से इंफेक्शन हो जाता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन ने पुरुषों के लिए हाइजीन से जुड़ी कुछ आदतें शेयर की हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
हाइजीन मेनटेन रखना क्यों है जरूरी?
शरीर की साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखने की आदत आपको बीमार बना सकती है। इससे शरीर में इंफेक्शन हो सकता है। वहीं, हाइजीन का ख्याल नहीं रखने वायरस और बैक्टीरिया मिलकर इम्यून सिस्टम पर अटैक कर सकते हैं, जिससे आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती बीमार हो सकती हैं। इसलिए नियमित तौर पर हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए।

वर्कआउट के बाद नहाएं
डॉ. अंकुर के मुताबिक वर्कआउट करने के बाद नहाना चाहिए। बहुत से लोग वर्कआउट करने के लंबे समय के अंतराल के बाद नहाते हैं। दरअसल, वर्कआउट करने के बाद शरीर पसीने से तर-बतर रहता है। ऐसी स्थिति में रोमछिद्रों में पसीने भरने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे एक्ने होने का खतरा रहता है। इसलिए इससे बचने के लिए आपको रोमछिद्रों में पसीना जाने से रोकना है।
प्राइवेट पार्ट को साफ रखें
पुरुषों को अपने प्राइवेट पार्ट की नियमित तौर पर सफाई करनी चाहिए। दरअसल, प्राइवेट पार्ट के आस-पास नमी और कालापन अधिक रहता है, जिससे त्वचा पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस एरिया की सफाई नहीं रखने से कई बार यूरीन इंफेक्शन होने के साथ ही साथ प्राइवेट पार्ट में बैक्टीरिया पनपने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसे नजरअंदाज करना कई बार बड़ा खतरा भी बन सकता है।
इसे भी पढ़ें - हर लड़की को जरूर फॉलो करने चाहिए ये 5 हेल्दी हाइजीन आदतें, दूर रहती हैं त्वचा की समस्याएं
रातभर के लिए बालों पर तेल लगाने से बचें
फीजिकल हाइजीन के साथ ही बालों के हाइजीन को भी मेनटेन रखना चाहिए। इसके लिए आपको रातभर तेल लगाकर सोने के बजाय नहाने से आधे घंटे पहले बालों पर तेल लगाना है और इसे साफ कर लेना है। आप चाहें तो ऐसा नियमित तौर पर कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version