हर लड़की को जरूर फॉलो करने चाहिए ये 5 हेल्दी हाइजीन आदतें, दूर रहती हैं त्वचा की समस्याएं

किसी भी महिला के स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं स्वस्छ हाइजीन मेंटेन कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
हर लड़की को जरूर फॉलो करने चाहिए ये 5 हेल्दी हाइजीन आदतें, दूर रहती हैं त्वचा की समस्याएं


महिलाओं के लिए स्वस्थ रहने की पहली कुंजी स्वच्छता है। खुद को हेल्दी रखने और बीमारियों से दूर रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने पर्सनल हाइजीन का खास ध्यान रखें। पर्सनल हाइजीन का मतलब सिर्फ खाने से पहले हाथ धोना, रोज नहाना नहीं है बल्कि अपने रूटीन में कुछ ऐसी आदतों को शामिल करना है, जो आपके आस-पास बैक्टीरिया, या अन्य कीटाणुओं के फैलने का कारण बन सकते हैं। अपने रूटीन से ऐसी आदतों को हटाने की कोशिश करें, जो अस्वच्छ हो, और आपको आसानी से बीमार कर सकते हैं। 

महिलाओं में पीरियड्स या अन्य कारणों से इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कम उम्र से ही लड़कियों को पर्सनल हाइजीन के बारे में सीखाना जरूरी हो जाता है, ताकि बड़े होते-होते वो आदतें आपको स्वच्छ रखने में मदद कर सकें। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जुश्या भाटिया सरीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर 5 अच्छी हाइजीन आदतों के बारें में बताया है, जिसे हर लड़की या महिला को फॉलो करना चाहिए। 

लड़कियों के लिए 5 हेल्दी हाइजीन आदतें - 5 Healthy Hygiene Habits For Girls in Hindi 

  • रोज नहाना किसी के लिए भी एक अच्छी आदत है, लेकिन ध्यान लड़कियां ध्यान दें, अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आया है, तो आप जरूर नहाएं। पसीने के कारण आपके शरीर पर बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है, और इंफेक्शन होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।  
  • अपने शरीर को महकाने और पसीने की बदबू छिपाने के लिए कई महिलाएं डिओड्रेंट का इस्तेमाल करती हैं, अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। आप डिओड्रेंट के स्थान पर बेंज़ोयल पेरोक्साइड साबुन ट्राई कर सकती हैं, ये आपके स्किन को हेल्दी रखने में मदद करेगा। 
  • जब भी आप अपने शरीर के किसी भी हिस्से को शेव करने के बारे में सोचें, तो अपनी स्किन पर ढेर सारा फोम लगाएं, त्वचा को साफ करें और नया रेजर ब्लेड का ही इस्तेमाल करें। ध्यान रहें आपको ड्राई स्किन पर शेव नहीं करना है। 
  • पीरियड्स के दौरान अपने पैड या टैम्पोन को हर 4 से 8 घंटे में बदलने की कोशिश करें। पैड या टैम्पोन को बदलना आपके ब्लड फ्लो पर भी निर्भर करता है। ऐसा करने से आप वैजाइना में इंफेक्शन होने के जोखिम को कम या रोक सकते हैं। 
  • जांघ के अंदरूनी हिस्से या अपने गुप्तांगों को साफ करने के लिए हल्के, बिना झाग वाली खुशबू वाले क्लींजर का ही इस्तेमाल करें। खुशबूदार क्लींजर में केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके गुप्तांगों में इंफेक्शन या एलर्जी का कारण बन सकते हैं। 

स्वच्छ रहना आप सभी के लिए बहुत जरूरी है। ऐसा करके न सिर्फ आप बीमारियों से दूर रह सकती हैं, बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और अपने हाइजीन के कारण आपको शर्मिंदा नहीं होना पड़ता है। 

Image Credit : Freepik 

 

 

Read Next

पीरियड्स में ट्रेवल करते समय जरूर ध्यान रखें डॉक्टर की बताई ये 6 टिप्स, कई परेशानियां रहेंगी दूर

Disclaimer