Expert

शरीर को अंदर से रखना है साफ और स्वस्थ, तो इस मॉर्निंग हाइजीन रूटीन को करें फॉलो

Body Hygiene Routine- स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप शरीर को बाहर के साथ अंदर से भी स्वच्छ रखने की कोशिश करें, आइए जानते हैं कैसे? 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर को अंदर से रखना है साफ और स्वस्थ, तो इस मॉर्निंग हाइजीन रूटीन को करें फॉलो


Body Hygiene Routine- हेल्दी रहने के लिए हम सभी खान-पान, रहन-सहन और अपने शरीर के हाइजीन का बहुत ध्यान रखते हैं। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ वतावारण में रहना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन शरीर को बाहर के बैक्टीरिया से जीतना सुरक्षित रखना जरूरी है, उतना ही जरूरी शरीर को अंदर से भी स्वस्थ रहने की जरूरत है। हमारा दिन कैसा गुजरेगा और सेहत कैसी रहेगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे दिन की शुरुआत कैसी है। पोस्चर और मोबिलिटी कोच वेरोनिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके शरीर को स्वस्थ और स्वच्छ रखने के लिए कुछ मॉर्निग रूटीन टिप्स (Morning Routine Tips) शेयर किए हैं, जिन्हें अपने रूटीन में शामिल करने आप रिफ्रेश महसूस करेंगे और हेल्दी रहेंगे। 

स्वस्थ रहने के लिए सुबह की दिनचर्या कैसे शुरू करें? - How  To Start A Morning Routine To Stay Healthy in Hindi?

1. आई मूवमेंट एक्सरसाइज से शुरुआत करें - Eye Movement Exercises

सबसे पहले आई मूवमेंट एक्सरसाइज से शुरुआत करें, जिसमें आप न्यूरोमस्कुलर कनेक्शन और मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ाने के लिए अंगूठे पर ध्यान केंद्रित करें और अपनी आंखों की पुतलियों को हिलाते हुए आंखों के व्यायाम करने है। आंखों की मांसपेशियों को खींचने और आराम देने से आंखों की रोशनी तेज होती है। 

2. छाती और रीढ़ की गतिशीलता बढ़ाएं - Chest And Spine Mobility Exercises

छाती और रीढ़ की गतिशीलता बढ़ाने के लिए 3o सेकंड तक छाती को स्ट्रेच करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए मूवमेंट्स करें। ऐसा करने से तनाव दूर करने और पेट की मांसपेशियों की कार्यप्रणाली में सुधार करने में मदद मिलती है। 

3. हिप्स की गतिशीलता बढ़ाएं - Simple Hip Mobility Exercises

हिप्स की गतिशीलता बढ़ाने के लिए 30 सेकेंड तक हिप्स से जुड़े मूवमेंट कर सकते हैं, जिससे आपको हिप्स को एक्टिव करने में मदद मिलेगा और पैर दर्द से भी राहत मिल सकता है। हिप्स मोबिलिटी एक्सरसाइज करने से कुल्हों की जकड़न को कम करने, पीठ के निचले हिस्से और ग्लूट्स में ब्लड फ्लो को सुधार करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- चना और दूध साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

4. अपने पूरे शरीर को टैप करें-  Tap Your Body

अपने शरीर को दिनभर के लिए एक्टिव करने के लिए पूरी शरीर को उंगलियों की मदद से टैप करें। अपनी छाती, अंडरआर्म्स, पेट का निचला हिस्सा और पेट से छाती तक 60 सेकेंड टक उंगलियों से पूरे शरीर को थपथपाएं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैपिंग करने से बॉडी रिलैक्स होती है, सोकर उठने के बाद रुकी हुई एनर्जी फ्री होती है औप दिमाग शांत होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by VERONIKA | Personal Trainer (@vee.shft)

शरीर को अंदर से स्वस्थ और स्वच्छ रखने के लिए आप रोजाना सुबह उठने के बाद उन एक्सरसाइजों को बैड से उतरने से पहले ही करें। नियमित रूप से इन मूवमेंट्स और एक्सरसाइज को करने से आपकी सेहत बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। 

Image Credit- Freepik

Read Next

बैकबेंड एक्सरसाइज का अभ्यास करते समय जरूर फॉलो करें ये 5 टिप्स, मिलेगा सही रिजल्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version