Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Expert

चना और दूध साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Chana With Milk: चना और दूध साथ में खाने से शरीर मजबूत बनता है और सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके 5 फायदे और कब खाएं।

Benefits Of Chana With Milk In Hindi: चना हम सभी के पसंदीदा स्नैक में से एक है। वहीं दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार है, जिसका सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए दोनों ही फूड्स फिटनेस लवर्स के पसंदीदा विकल्प हैं। शरीर को मजबूत बनाना हो, वजन कम करने की बात या बढ़ाने की, सभी में यह दोनों ही बहुत लाभकारी हैं। लेकिन लोग आमतौर पर चना को दो बड़े भोजन के बीच में स्नैक्स के तौर पर और दूध ब्रेकफास्ट या नाइट टाइम ड्रिंक के रूप में लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप दोनों का साथ में भी सेवन कर सकते हैं और यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी साबित हो सकता है। डायटीशियन शिवाली गुप्ता की मानें तो भुना चना और दूध दोनों ही प्रोटीन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं। जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। वहीं यह कॉम्बिनेशन विटामिन बी, सी, डी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भी भरपूर होता है। जिससे यह अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इस लेख में हम आपको भूना चना और दूध खाने के 5 फायदे (chana aur doodh khane ke fayde), साथ ही खाने का सही समय बता रहे हैं।

चना और दूध खाने के फायदे- Chana With Milk Benefits In Hindi

1. हड्डियां और मांसपेशियां बनाए मजबूत

कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह आपकी हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक है। यह हड्डियों में फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी लाभकारी है।

Benefits Of Chana With Milk

2. ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को सामान्य रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए यह हाई या लो बीपी के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।

3. दिल को रखे स्वस्थ

नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड या अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। जिससे यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल और हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के जोखिम को कम कर दिल को सेहतमंद रखता है।

4. वजन प्रबंधन में मददगार है

यह कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने और कम करने वाले, दोनों ही तरह के लोगों के लिए बहुत लाभकारी है। इसके लिए आपको बस अपनी जरूरत के अनुसार किसी फिटनेस एक्सपर्ट से इसकी सही मात्रा जान  लेनी चाहिए। यह भूख को कंट्रोल करने, लंबे समय तक पेट भरा रखने और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग को रोकने में मदद करते हैं।

5. त्वचा और बालों को रखे हेल्दी

प्रोटीन और आयरन से भरपूर दूध और चना आपके बालों को मजबूत बनाते हैं और त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में  भी लाभकारी हैं। यह आपको साफ-दमकती त्वचा पाने के साथ ही, मजबूत-घने और शाइनी बाल पाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढें: रात को खाना खाने के बाद दूध पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

दूध और चना खाने के अन्य फायदे- Doodh Aur Chana Ke Fayde

  • आपको एनर्जी प्रदान करता है और थकान दूर करता है।
  • ब्लड शुगर को रेगुलेट रखने में मदद करते हैं।
  • शरीर में खून की कमी को दूर करने और इससे बचाव में मददगार हैं।
  • दिमाग को स्वस्थ रखते हैं और याददाश्त बढ़ाने में मददगार हैं। यह चिंता, तनाव जैसी मानसिक स्थितियों के प्रबंधन में भी मददगार हैं।
  • इम्यूनिटी मजबूत बनता है। जिससे मौसमी एलर्जी और वायरल संक्रमणों से बचाव में मदद मिलती है।
  • यह कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने और कैंसर से बचाव में भी मदद करते हैं।

इसे भी पढें: सुबह अमरूद के पत्ते उबालकर पीने से दूर होंगी ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं

दूध और चना कब खाएं- Doodh Aur Chana Kab Khaye

आप सुबह ब्रेकफास्ट में भुने हुए चने और दूध का साथ में सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दिन की दो बड़ी मील या भोजन के बीच में जैसे ब्रेकफास्ट से लंच या लंच से डिनर के बीच में दूध और चना का सेवन कर सकते हैं। अगर आप गुड़ के साथ इनका सेवन करते हैं तो इससे जबरदस्त फायदे मिलेंगे।

Read Next

स्तनपान कराने वाली महिलाएं रोज पिएं जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी की ये एक खास ड्रिंक, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

दीपशिखा सिंह ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ये पिछले 4 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जागरण न्यू मीडिया में दीपशिखा बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही है। दीपशिखा हेल्थ, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 09, 2022 00:00 IST

    Published By : Deepshikha Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content