Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Expert

भीगे चने और गुड़ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें एक्सपर्ट से

Benefits of Eating Soaked Chana and Jaggery in Hindi: अगर आप भी शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में भीगे चने और गुड़ को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

Benefits of Eating Soaked Chana and Jaggery in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना काफी फायदेमंद होता है। अक्सर खराब और अनहेल्दी डाइट लेना बीमारियों का कारण बनता है। अगर आप अच्छी डाइट फॉलो करते हैं तो न केवल मोटापा कंट्रोल रहता है, बल्कि पाचन तंत्र दुरुस्त रहने के साथ ही मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। भीगे चने और गुड़ खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर में न्यूट्रिएंट्स की आपूर्ति होती है और आप फिट रहते हैं।

चने को भिगोकर अगर गुड़ के साथ खाया जाए तो इससे पेट साफ रहता है और शारीरिक कमजोरी भी नहीं होती है। अगर आप भी शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में भीगे चने और गुड़ को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं भीगे चने और गुड़ खाने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं? (What is the Benefit of Soaked Gram and Jaggery in Hindi) - 

भीगे चने और गुड़ खाने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं? 

1. खून की कमी दूर करे (Jaggery and Chana Benefits for Hemoglobin in Hindi)

चने और गुड़ दोनों ही आयरन का बहुत अच्छा स्त्रोत होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है साथ ही हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ती है। इसे खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ती है, जिससे खून की कमी पूरी होती है। इसके लिए आप गुड़ को भीगे चने के साथ-साथ भुने चने के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं। 

feelingenergetic-inside

2. शारीरिक कमजोरी दूर करे (Jaggery and Chana Benefits for Weakness in Hindi)

भीगे चने और गुड़ (Soaked Cheakpeas and Jaggery Benefits) को अगर एकसाथ खाया जाए तो यह आपको शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। इस कॉम्बिनेशन को खाने से आप लंबे समय तक उर्जावान महसूस करते हैं साथ ही साथ कमजोरी और थकान भी दूर होती है। इसमें आयरन, फोलेट, नियासिन और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को चुस्त, दुरुस्त और एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। 

3. वजन घटाने में फायदेमंद (Jaggery and Chana Benefits for Weight Loss in Hindi)

चना और गुड़ के कॉम्बिनेशन को आप वजन घटाने (Chana for Weight Loss) के लिए भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख का एहसास नहीं होता है। इससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं, जिससे वजन कम होता है। इसे खाने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी आसानी से पिघलती है।

stomachpain-inside

4. पेट के लिए फायदेमंद (Jaggery and Chana Benefits for Stomach in Hindi)

चना और गुड़ खाने से पेट को भी कई फायदे मिलते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है साथ ही अन्य तत्व होते हैं, जो पाचन तंत्र की कार्यक्षमता (Jaggery and Chana for Digestion) को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे कब्ज, अपच और मलत्याग में होने वाली कठिनाई कम होती है साथ ही पेट साफ होता है। 

इसे भी पढ़ें - काबुली चने को भिगोकर खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

5. प्रोटीन का अच्छा सोर्स (Jaggery and Chana Benefits for Protein in Hindi)

अगर आप प्रोटीन का कोई सोर्स खोज रहे हैं तो चना और गुड़ को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति होती है। इस कॉम्बिनेशन को खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं साथ ही मसल गेन होने में भी मदद मिलती है। 

Read Next

क्या आप मखाना सही मात्रा में खा रहे हैं? जानिए उम्र के अनुसार एक दिन में कितना मखाना खाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 30, 2025 17:17 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content