Benefits Of Eating Soaked Chickpeas: काबुली चने शरीर के लिए हेल्दी होते है। यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को कई तरह के फायदे भी देते हैं। बहुत से लोग इन्हें उबालकर और अंकुरित करके भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं काबुली चने को भिगोकर भी खाया जा सकता हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ वजन भी कम होता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसको नाश्ते में आसानी से खाया जाता हैं। काबुली चना खाने से मांसपेशियां मजबूत बनने के साथ इसमें होने वाला दर्द से भी राहत मिलती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है,तो डाइट में काबुली चने को अवश्य शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं काबुली चने को भिगोकर खाने के अन्य फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
वजन कम करने में मददगार
काबुली चने को भिगोकर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। इस कारण आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं और वजन कम होता है। वहीं काबुली चने खाने से संतुष्टि भी मिलती है और इसके सेवन से भूख भी कम लगती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
भीगे हुए काबुली चने खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखे भी हेल्दी रहती है। भीगे हुए चने में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है,जो आंखों में होने वाली समस्याओं को दूर करता हैं। काबुली चना खाने से रेटिना में होने वाली समस्या से भी बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाएं भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
कब्ज से छुटकारा
भीगे हुए काबुली चना खाने से पेट में होने वाली कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर मल को सॉफ्ट बनाकर पेट को साफ रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से अपच, गैस और एसिडिटी भी दबर होती हैं और भूख भी खुलकर लगती है।
मजबूत हड्डियां
भीगे हुए काबुली चने खाने से हड्डियों को मजबूती मिलने के साथ इसमें होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती हैं। काबुली चने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों में होने वाले दर्द से भी राहत देता है। यह शरीर का फ्री रेडिकल्स से भी बचाव करते हैं।
इम्यूनिटी होती है मजबूत
भीगे हुए काबुली चने खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कई गुना कम होता हैं। काबुली चने में मौजूद विटामिन सी शरीर को एलर्जी और वायकल इंफेक्शन से लड़ना की ताकत देता है। यह शरीर को अंदरूनी तौर पर मजबूत करता है।
भीगे हुए काबुली चने खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version