Expert

क्‍या डायब‍िटीज में उबले हुए चने खाना फायदेमंद होता है? एक्‍सपर्ट से जानें

डायब‍िटीज में ऐसी चीजों का सेवन करना चाह‍िए ज‍िसमें ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स की मात्रा कम हो। चने को खाकर ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल क‍िया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या डायब‍िटीज में उबले हुए चने खाना फायदेमंद होता है? एक्‍सपर्ट से जानें

Are Boiled Chickpeas Good For Diabetes: उबले हुए चने सेहत के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। चने में प्रोटीन की उच्‍च मात्रा होती है। चने में मांसपेश‍ियों की मरम्‍मत और व‍िकास में मदद करता है। चने में फाइबर पाया जाता है ज‍िससे कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है। चने में ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल कि‍या जा सकता है। उबले हुए चने में फाइबर और प्रोटीन की उच्‍च मात्रा होती है ज‍िससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। चने में पोटैश‍ियम, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। यह ह्रदय स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर रखने में मदद करता है। चने में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्सस, हार्ट को फ्री रेड‍िकल्‍स से बचाते हैं। चने में कैल्‍श‍ियम, मैग्नीशियम और फॉस्‍फोरस जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं ज‍िससे हड्ड‍ियों को मजबूत बनाया जा सकता है। चने में कॉम्‍प्‍लेक्‍स कार्ब्स होता है, ज‍िससे खाना धीरे-धीरे पचता है और शरीर को ऊर्जा म‍िलती है। चने में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं ज‍िससे सूजन की मात्रा को कम करने में मदद म‍िलती है। हमें गूगल पर यह सवाल म‍िला क‍ि क्‍या डायब‍िटीज में उबले हुए चने खाना फायदेमंद होता है? इस सवाल का जवाब हम आगे इस लेख में जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की। 

boiled chickpeas benefits

क्‍या डायब‍िटीज में उबले हुए चने खाना फायदेमंद होता है?- Are Boiled Chickpeas Good For Diabetes

डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल ने बताया क‍ि डायब‍िटीज में मरीजों के ल‍िए उबले हुए चने खाना फायदेमंद होता है। चनों में पोषक तत्‍वों की भरपूर मात्रा होती है। डायब‍िटीज को कंट्रोल करने के ल‍िए, चनों का सेवन करना चाह‍िए। चने का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है। चने धीरे-धीरे पचते हैं और ब्‍लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। चने में फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है। फाइबर से पाचन स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर रहता है और पेट भी भरा हुआ रहता है। चना, प्रोटीन का भी अच्‍छा स्रोत है ज‍िससे मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है। चने में जरूरी व‍िटाम‍िन्‍स और खन‍िज मौजूद होते हैं, जैसे क‍ि व‍िटाम‍िन-बी6, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैश‍ियम आद‍ि। डायब‍िटि‍क मरीजों को ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण अक्‍सर वजन बढ़ने की समस्‍या का सामना करना पड़ता है। लेक‍िन अगर आप चने को डाइट में शाम‍िल करेंगे, तो वजन प्रबंध‍न में मदद म‍िलेगी क्‍योंक‍ि चने में फाइबर और प्रोटीन होता है ज‍िससे भूख को कंट्रोल क‍िया जा सकता है।     

इसे भी पढ़ें- Grains For Weight Loss: वजन घटाने के ल‍िए कौन से अनाज खाएं और कौन से नहीं? जानें एक्सपर्ट से 

उबले हुए चनों में क‍ितनी कैलोरीज होती हैं?- Calories in Boiled Chickpeas

उबले हुए चनों में अगर काले चनों की बात करें, तो 100 ग्राम काले चनों में करीब 150 कैलोरीज होती हैं। वहीं 100 ग्राम उबले हुए काबुली चनों में लगभग 164 कैलोरीज होती हैं। उबले हुए चनों में फाइबर, व‍िटाम‍िन्‍स और अन्‍य खन‍िज मौजूद होते हैं इसल‍िए इन्‍हें डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। उबले हुए चनों को सलाद के फॉर्म में खा सकते हैं। दही या नींबू के रस के साथ म‍िलाकर भी उबले हुए चनों का सेवन कर सकते हैं। ध्‍यान रखें क‍ि भोजन को हमेशा संतुलन मात्रा में ही खाएं। डाइट में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह लें, खासकर अगर आपको डायब‍िटीज है। 

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

हाई फैट, शुगर और सोडियम (HFSS) से भरपूर फूड्स से करें परहेज, कम होगा बीमारियों का जोखिम

Disclaimer