Pista Khane ke Fayde: रातभर पानी में भिगोकर रखें पिस्ता, सुबह खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Pista Khane ke Fayde: रातभर पानी में पिस्ता को भिगोकर सुबह खाया जाए, तो ये स्वास्थ्य को कई प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं भीगे हुए पिस्ता खाने के फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Pista Khane ke Fayde: रातभर पानी में भिगोकर रखें पिस्ता, सुबह खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


Pista khane ke Fayde: बात जब ड्राई फ्रूट्स की आती है, तो ज्यादातर लोगों पिस्ता को भूल जाते हैं। पिस्ता स्वाद और सेहत के मामले में उतना ही फायदेमंद होता है, जितना की बादाम, अखरोट और काजू। बाजार में हरे रंग का मिलने वाला पिस्ट सिर्फ एक छोटा-सा मेवा नहीं है, बल्कि अपने अंदर कई प्रकार के पोषक तत्वों को छिपाए हुए है। पिस्ता सूखा खाने में तो सेहत के लिए फायदेमंद होता ही है, लेकिन अगर आप इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाते हैं, तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। भिगोया हुआ पिस्ता न केवल पाचन के लिए हल्का होता है बल्कि इसमें छिपे पोषक तत्व शरीर द्वारा अधिक आसानी से अवशोषित भी हो जाते हैं।

जी हां, रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए पिस्ता खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा और हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, यह आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं कि पिस्ता भिगोकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं -

पिस्ता भिगोकर खाने के फायदे - Soaked Pistachios Benefits In Hindi

दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि भीगे हुए पिस्ता में एंजाइम इनहिबिटर्स कम हो जाते हैं, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण शरीर बेहतर तरीके से कर पाता है। यूं तो पिस्ता खाने में हल्का नमकीन होता है, लेकिन जब इसे रातभर पानी में भिगोया जाता है, तो इसका स्वाद हल्का मीठा हो जाता है।

Pista Benefits: பிஸ்தா செய்யும் அதிசியங்கள் இங்கே… | OnlyMyHealth

इम्यूनिटी बूस्ट करे

पिस्ता में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में अगर आप रोज भीगे पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इससे आप वायरस, बैक्टीरिया और गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

भीगे हुए पिस्ता का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

Soaked-Pista-Benefits

हड्डियां मजबूत बनाए

भीगे हुए पिस्ता खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही, हड्डियों के विकास में भी मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से भीगे पिस्ता खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: एक साथ मिलाकर खाएं काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट, मिलेंगे ये 7 फायदे

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको भीगे पिस्ता का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इस तरह यह वजन प्रबंधन में मददगार होता है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल रखे

भीगे पिस्ता का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, पिस्ता का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। वहीं, इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें एक दिन में कितना पिस्ता खा सकती हैं आप

भीगे हुए पिस्ता कैसे खाएं - How To Eat Soaked Pistachio

इसके लिए आप रात में पिस्ता को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह उठकर पिस्ता को खा लें। आप इसका पानी भी पी सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

निष्कर्ष

रातभर भिगोया हुआ पिस्ता न केवल एक स्वादिष्ट स्नैक है, बल्कि यह शरीर के हर हिस्से को संपूर्ण पोषण और सुरक्षा प्रदान करता है। यह दिमाग, दिल, पाचन, त्वचा, बाल और हड्डियों तक के लिए फायदेमंद है। लेकिन जो किसी प्रकार की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही सुबह खाली पेट पिस्ता खाने की सलाह दी जाती है।

बात जब ड्राई फ्रूट्स की आती है, तो ज्यादातर लोगों पिस्ता को भूल जाते हैं। पिस्ता स्वाद और सेहत के मामले में उतना ही फायदेमंद होता है, जितना की बादाम, अखरोट और काजू। बाजार में हरे रंग का मिलने वाला पिस्ट सिर्फ एक छोटा-सा मेवा नहीं है, बल्कि अपने अंदर कई प्रकार के पोषक तत्वों को छिपाए हुए है। पिस्ता सूखा खाने में तो सेहत के लिए फायदेमंद होता ही है, लेकिन अगर आप इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाते हैं, तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। भिगोया हुआ पिस्ता न केवल पाचन के लिए हल्का होता है बल्कि इसमें छिपे पोषक तत्व शरीर द्वारा अधिक आसानी से अवशोषित भी हो जाते हैं।

 

FAQ

  • दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए?

    एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 4 से 6 पिस्ता खाना चाहिए। अधिक मात्रा में पिस्ता खाने से वजन बढ़ सकता हैं। संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स मिलते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
  • पिस्ता खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

    पिस्ता खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल, कब्ज, आंखों की कमजोरी, तनाव और कमजोर इम्यून सिस्टम जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट्स और फाइबर शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं।
  • पिस्ता कब नहीं खाना चाहिए?

    अगर आपको ड्राय फ्रूट्स से एलर्जी है, किडनी की बीमारी है या पाचन कमजोर है तो पिस्ता नहीं खाना चाहिए। अधिक मात्रा में पिस्ता खाने से गैस, पेट फूलना या वजन बढ़ सकता है। किसी भी बीमारी में डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करें।
  • सुबह खाली पेट पिस्ता खाने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट भिगोया हुआ पिस्ता खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, पाचन सुधरता है और मस्तिष्क सक्रिय होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और दिनभर एक्टिव महसूस होता है।

 

 

 

Read Next

मानसून में इस तरह ब्रोकली खाने से हो सकते हैं बीमार, जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer