Doctor Verified

सेक्शुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं पिस्ता, डॉक्टर से जानें फायदे

Sexual Health Benefits of Having Pistachios in Hindi: पिस्ता शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे सेक्स से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और प्रजनन अंगों को मजबूती मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेक्शुअल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं पिस्ता, डॉक्टर से जानें फायदे


Sexual Health Benefits of Having Pistachios in Hindi: पिस्ता एक बहुत अच्छा ड्राई फ्रूट है, जिसे खाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। पिस्ता खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। पिस्ता खाना इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर पेट से जुड़ी समस्याओं तक में लाभकारी माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं पिस्ता खाना सेक्शुअल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पिस्ता खाने से सेक्स या प्रजनन अंगों से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिल सकता है। पिस्ता में विटामिन्स, फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसे खाने से शरीर हेल्दी रहती है।

पिस्ता शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे सेक्स से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और प्रजनन अंगों को मजबूती मिलती है। अगर आप ऐसी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद पिस्ता को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बातचीत की। (Sexual Health Ke Liye Pista Khane ke Fayde) - 

सेक्शुअल हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है पिस्ता? (Pistachios Sexual Benefits in Hindi) - 

1. स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार

पिस्ता खाना स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। अगर आप अपनी रेगुलर डाइट में पिस्ता को शामिल करते हैं तो इससे लो स्पर्म में सुधार हो सकता है। National Institutes of Health (NIH) के मुताबिक पिस्ता का सेवन करने से स्पर्म काउंट में सुधार देखा जा सकता है। पिस्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके स्पर्म सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। इससे आपके स्पर्म काउंट में सुधार होने के साथ-साथ स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। 

energyy-inside

2. ब्लड फ्लो बढ़ाए

देखा जाए तो अधिकांश सेक्शुअल समस्याएं शरीर में लो ब्लड फ्लो के कारण होती हैं। कई बार प्रजनन अंगों तक ब्लड की सप्लाई ठीक तरह से नहीं हो पाती है, जिससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (How to Manage Erectile Dysfunction) या शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पिस्ता में एल- लार्जनिन नामक एमीनो एसिड पाया जाता है, जिसे खाने से प्रजनन अंगों तक ब्लड फ्लो बढ़ता है और सेक्स से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। पुरुषों को पिस्ता खाने से कई लाभ मिल सकते हैं।

3. टेस्टेस्टेरॉन को बढ़ाने में हो सकता है फायदेमंद 

अगर आप पुरुष हैं और आपका टेस्टेस्टेरॉन कम है तो ऐसे में पिस्ता खाना आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। पिस्ता खाने से शरीर में टेस्टेस्टेरॉन बढ़ता है साथ ही साथ सेक्शुअल हेल्थ को काफी फायदा मिलता है। हालांकि, पिस्ता टेस्टेस्टेरॉन बढ़ाने के लिए कोई बूस्टर नहीं है, लेकिन कहीं न कहीं यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। 

4. लिबिडो बढ़ाने में मददगार

पिस्ता खाने से आप अपना लिबिडो और लो सेक्स डिजायर की समस्या को भी काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। दरअसल, पिस्ता में पाए जाने वाला एमीनो-एसिड प्रजनन अंगों तक ब्लड को अच्छी तरह से पहुंचाता है, जिससे आपकी शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा भी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आप लो लिबिडो से परेशान हैं तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद अपनी रेगुलर डाइट में पिस्ता को शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - रोजाना पिस्ता खाने से किन समस्याओं से मिल सकती है राहत? जानें एक्सपर्ट की राय 

5. सेक्शुअल फंक्शन को बढ़ाए 

अगर आपको शारीरिक कमजोरी या प्रजनन अंगों में कमजोरी होने का एहसास हो रहा है तो ऐसे में पिस्ता खाना एक फायदेमंद विकल्प हो सकता है। पिस्ता खाने से आपके प्रजनन अंगों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं साथ ही साथ सेक्शुअल फंक्शन में भी खासा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने डॉक्टर से पिस्ता की सही मात्रा जान लेने के साथ ही यह भी जान लेना चाहिए कि पिस्ता खाने का सही समय क्या होता है।

FAQ

  • पुरुषों को पिस्ता खाने के क्या फायदे हैं?

    पुरुषों के लिए पिस्ता खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। पिस्ता खाने से पुरुषों की प्रजनन अंगों में सुधार होने के साथ-साथ सेक्शुअल फंक्शन्स भी बेहतर होते हैं। 
  • पिस्ता कब नहीं खाना चाहिए?

    अगर आप पाचन संबंधी समस्याएं, एलर्जी और वजन बढ़ने से परेशान हैं तो ऐसे में पिस्ता खाने से बचना चाहिए। गर्मियों के मौसम में आपको ज्यादा पिस्ता खाने से बचना चाहिए। 
  • पिस्ता गर्म होता है या ठंडा?

    पिस्ता की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों के समय में इसे ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए। सर्दियों में पिस्ता खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

 

 

 

Read Next

थकान दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS