Expert

रोजाना पिस्ता खाने से किन समस्याओं से मिल सकती है राहत? जानें एक्सपर्ट की राय

Health Benefits of Eating Pistachios Daily: रोजाना पिस्ता खाने से शरीर को फायदे हो सकते हैं या नहीं? आइए इस सवाल का जवाब न्यूट्रिशनिस्ट से जान लेते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना पिस्ता खाने से किन समस्याओं से मिल सकती है राहत? जानें एक्सपर्ट की राय

Health Benefits of Eating Pistachios Daily: अक्सर लोग खाने को हेल्दी और स्वादिष्ट बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को ऐड करते हैं। बता दें कि ड्राई फ्रूट्स को हेल्दी स्नैक्स के रूप में देखा जाता है। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर को कई तरह के अलग-अलग फायदे हो सकते हैं। यही कारण है कि आज के इस आर्टिकल में हम सभी ड्राई फ्रूट्स नहीं, बल्कि पिस्ता खाने से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे। यहां हम डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानेंगे कि रोजाना पिस्ता खाकर शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और इस ड्राई फ्रूट के सेवन से आप खुद को किन समस्याओं से बचा सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

पिस्ता क्या होता है?- What Is Pista

pista benefits

पिस्ता एक तरह का नट है, जो पिस्तासिया वेरा पेड़ से प्राप्त होता है। यह एक लोकप्रिय और पौष्टिक नट है, जो दुनिया भर में विभिन्न रूपों में उपयोग किया जाता है। अगर इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट आदि तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, मनुष्य 6000 ईसा पूर्व से पिस्ते के बारे में जानते हैं। तब से, पिस्ता को विभिन्न संस्कृतियों के आहार में अलग-अलग तरीके से शामिल किया जाता है। ये ड्राई फ्रूट्स स्वस्थ पोषक प्रोफाइल वाले पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसमें फाइबर, असंतृप्त फैटी एसिड (Unsaturated Fatty Acids) और एंटी-ऑक्सीडेंट यौगिक (Anti-oxidant Compounds) होते हैं। आइए अब इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- पिस्ता खाने से Skin को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इसके खास Beauty Benefits

पिस्ता खाना शरीर के लिए फायदेमंद कैसे है?- How is Eating Pistachios Beneficial for the Body

जैसा हमने आपको बताया कि पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता है, जो कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। यहां कुछ मुख्य लाभ बताए गए हैं:

पिस्ता के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ- Health Benefits of Consuming Pistachios

  • हार्ट हेल्थ: पिस्ता में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और स्वस्थ वसा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल से जुड़ी समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। इससे शरीर को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं।
  • वेट मैनेजमेंट: पिस्ता अपनी हाई फाइबर और प्रोटीन सामग्री के कारण वजन प्रबंधन (Weight Management) में मदद कर सकता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाते हैं। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल: पिस्ता में फाइबर और स्वस्थ वसा होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इससे डायबिटीज की समस्या से बचा जा सकता है।
  • पाचन स्वास्थ्य: पिस्ता में प्रीबायोटिक फाइबर होता है, जो लाभकारी आंत बैक्टीरिया के विकास में सहायता कर सकता है। इस तरह आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव कर सकते हैं।
  • आंखों के लिए फायदेमंद: पिस्ता में विटामिन-ई की अच्छी मात्रा होती है। यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। पिस्ता आंखों की सेल्स को सुरक्षित रखने में मदद करता है और इंफेक्शन से बचाने का काम करता है।

शरीर को होने वाले अन्य लाभ- Other Benefits to the Body

  1. स्वस्थ ब्लड वेसल्स का समर्थन: पिस्ता में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और स्वस्थ वसा होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे भी शरीर की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
  2. संज्ञानात्मक कार्य में सुधार (Improve Cognitive Function): पिस्ता में पोषक तत्व होते हैं, जो संज्ञानात्मक कार्य और स्मृति का समर्थन करने में मदद कर सकते हैं।
  3. प्रतिरक्षा कार्य (Immune Function) का समर्थन करता है: पिस्ता में विटामिन-बी6 होता है, जो इम्यून फंक्शन के लिए जरूरी है।

पिस्ता के उपयोग कैसे कर सकते हैं?- How Can Pistachios Be Used

पिस्ता का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जा सकता है, जिनमें शामिल हैं:

  • स्नैक्स: पिस्ता एक बहुत ही हेल्दी और टेस्टी स्नैक हो सकता है।
  • बेकिंग: पिस्ता का इस्तेमाल बेकिंग में किया जा सकता है, जैसे कि केक और कुकीज बनाने में मददगार है।
  • सलाद और अन्य चीजें: पिस्ता का इतेमाल सलाद और अन्य डिशेज में भी किया जा सकता है। यह खाने को टेस्टी और दिखने में बहुत खूबसूरत बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती है पिस्ता लस्सी, डाइट में जरूर करें शामिल

कुल मिलाकर, पिस्ता एक पौष्टिक नाश्ता है, जो संतुलित आहार के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप इस ड्राई फ्रूट का सेवन रोजाना कर सकते हैं। इससे शरीर की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। हालांकि, आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। दरअसल, जरूरत से ज्यादा मात्रा में यह ड्राई फ्रूट खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

FAQ

  • पिस्ता खाने का सही समय और मात्रा?

    एक दिन में 15 से 20 ग्राम पिस्ता का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, पिस्ता की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। आप इस मामले में न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह ले सकते हैं।  
  • क्या पिस्ता खाना हेल्थ के लिए सुरक्षित है?

    जी हां, पिस्ता का सेवन हेल्थ के लिए सुरक्षित है। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। हालांकि, आपको ध्यान रखना चाहिए कि इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 
  • पिस्ता में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

    पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर, स्वस्थ वसा, और कई महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज होते हैं। ये पोषक-तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। 

 

 

 

Read Next

क्या शुगर में शहतूत खा सकते हैं? जानें इसके फायदे और सावधानियां

Disclaimer