avocado khane ke fayde: एवोकाडो खाने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे

avocado khane ke fayde: एवोकाडो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन घटाने से लेकर शरीर की ऊर्जा बढ़ाने और हड्डियों को स्वस्थ रखने तक में काफी मददगार होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
avocado khane ke fayde: एवोकाडो खाने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे


Avocado Benefits in Hindi: एवोकाडो खाना सेहत के लिए कई तरीकों से गुणकारी माना जाता है। एवोकाडो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो वजन घटाने से लेकर शरीर की ऊर्जा बढ़ाने और हड्डियों को स्वस्थ रखने तक में काफी मददगार होता है। वजन घटाने के लिए भी आप एवोकाडो को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ-साथ ओस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।

एवोकाडो को आप सलाद, टोस्ट और स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। यह फल आपकी मेंटल और फीजिकल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। यहां तक कि गर्भावस्था में भी एवोकाडो खाने के कई जबरदस्त फायदे देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसे जरूरत से ज्यादा खाना कुछ मामलों में नुकसानदायक भी हो सकता है। इससे आपको एलर्जी और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस विषय पर ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Avocado Khane ke Fayde) - 

1. पाचन तंत्र को बनाए बेहतर

अधिकतम समस्याओं की शुरुआत पेट से ही होती है। इसलिए हाजमा दुरुस्त रहना बहुत जरूरी होता है। एवोकाडो आपके पेट के लिए एक बहुत हेल्दी फ्रूट होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने (How to Keep Digestion Healthy) में मदद करता है। इसके साथ ही एवोकाडो में मैग्नेशियम भी होता है, जो की बॉवेल को स्मूथ करता है और कब्ज से बचाता है। अगर आपको अपच, कब्ज या फिर पेट में भारीपन रहने की समस्या है तो यह फ्रूट आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। 

2. आंखो के लिए फायदेमंद

एवोकाडो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। एवोकाडो में आंखों के लिए बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट विटामिन ए पाया जाता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है। इसके साथ ही एवोकाडो में lutein और zeaxanthin नामक तत्व पाए जाते हैं जो कि आंखों को तेज रोशनी की चोट से बचाने के साथ ही फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाते हैं। यही नहीं यह आंखों के स्ट्रेस को भी कम करता है। अगर आपकी आखें कमजोर हैं तो एवोकाड़ो का सेवन जरूर करें।

3. मेंटल हेल्थ के लिए लाभकारी 

एवोकाडो आपकी मेंटल हेल्थ में भी अहम भूमिका निभाता है। यह ब्रेन डेवलपमेंट को बढ़ावा How to Keep Brain Healthy) देता है। एवोकाडो अल्जाइमर की बीमारी के खतरे को भी काफी हद तक कम करता है। यह एक न्यूट्रिशियस मोनोसैचुरेटेड फैटी फ्रूट है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है। हेल्दी ब्लड फ्लो होने के कारण ब्रेन भी हेल्दी रहता है। शोध में यह पाया गया है कि एडल्ट्स में रोजाना एक एवाकाडो खाने से मेमोरी पॉवर और स्किल्स में सुधार आता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्रेन को बूस्ट करते हैं। 

boneshealth-inside

4. हड्डियों को बनाए मजबूत

एवोकाडो हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। एवाकाडो में मैग्नेशियम, फास्फोरस और मैंगनीज पाए जाते हैं, जो कि ओस्टियोपोरोसिस और अर्थराटिस के खतरे को कम करते हैं। वहीं इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम लॉस होने की भी आशंका कम हो जाती है। इसके साथ ही एवाकाडो में विटामिन के और जिंक भी पाया जाता है। विटामिन के और जिंक कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं।

5. एनर्जी बढ़ाने में मददगार

एवोकाडो शरीर में न्यूट्रिएंट्स अब्जॉर्ब करने में बहुत मदद करता है। इससे शरीर के एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसलिए एवोकाडो को एक एनर्जी बूस्टर फ्रूट भी कहा जा सकता है। इसके मोनोसैचुरेटेड फैट्स और कार्ब्स शरीर में एनर्जी लेवल मेंटेन करके रखते हैं। यह एक बेहद न्यूट्रिशियस फ्रूट होता है। इसमें विटामिन ए बी 1 बी 2 बी 6 फोलेट, थियामिन, विटामिन सी ई और के होते हैं, जो कि थकान, कमज़ोरी और सिरदर्द आदि से बचाते हैं।  

6. वजन घटाने में फायदेमंद

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करें। फाइबर से भरपूर एवोकाडो आपके डाइजेशन की प्रक्रिया को धीमा कर पेट को भरे रखता है। इससे आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती और आपके शरीर में एनर्जी लेवल भी बना रहता है। एवोकाडो न्यूट्रीशन का भंडार है। इसमें शरीर के लिए ज़रूरी बी विटामिन्स भी मिलते हैं। साथ ही यह बेली फैट भी घटाने में मदद करता है।  

इसे भी पढ़ें - हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने लिए रामबाण है एवोकाडो, जानें कैसे करें इस्तेमाल 

7. डिप्रेशन कम करने में करे मदद 

एवोकाडो खाने से डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं। एवोकाडो में फोलेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। फोलेट शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करता है, जिससे ब्रेन तक ब्लड सर्कुलेशन और न्यूट्रिएंट डिलीवरी अच्छे से होती है। फोलेट की कमी होने से हार्मोन्स में डिसबैलेंस आ सकता है, जिसका असर नींद, मूड वेट आदि पर पद सकता है। 

heart

8. हार्ट को रखे हेल्दी 

एवाकाडो एक मोनोसैचुरेटेड फल है। इसके अच्छे फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। एवाकाडो के बी विटामिन्स हार्ट स्ट्रोक हार्ट फेलियर और अन्य हृदय रोग से बचाते है। मैग्नेशियम भी हृदय को स्वस्थ और मेंटेन रखने में मदद करता है। एवाकाडो खाने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। 

9. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

एवोकाडो खाने से आपकी इम्यूनिटी में भी सुधार होता है। एवोकाडो एक इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में सबसे उच्च न्यूट्रिएंट माना जाता है। साथ ही एवाकाडो में मैग्नेशियम, फोलेट, थियामिन, विटामिन ई और जिंक भी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसकी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण इम्यूनिटी बूस्ट करने में और जर्म्स से लड़ने में भी मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए इस तरह से खाएं एवोकाडो, आसानी से पिघला सकते हैं शरीर में जमा जिद्दी फैट के कण

10. स्किन के लिए फायदेमंद

एवोकाडो खाने से आपकी स्किन पर अच्छे प्रभाव पड़ते हैं। एवाकाडो विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है और सन प्रोटेक्शन देता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं आती हैं। एवोकाडो त्वचा को स्मूद और फ्रेश रखता है। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण घाव और चोट को भी ठीक करने में मदद करते हैं। 

FAQ

  • एक दिन में कितना एवोकैडो खाना चाहिए?

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दिनभर में आप आधा या एक एवोकाडो तक खा सकते हैं। यह एवोकाडो खाने की सुरक्षित मात्रा है। इसे ज्यादा मात्रा में खाना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। 
  • एवोकैडो कब नहीं खाना चाहिए?

    एवोकाडो आमतौर पर तब नहीं खाना चाहिए जब आप पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हों। इसके अलावा अगर आपका पाचन तंत्र संवेदनशील है तो भी एवोकाडो खाने से बचें।
  • एवोकाडो कैसे खाना चाहिए?

    एवोकाडो को कई तरीकों से अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। एवोकाडो को आप सीधेतौर पर खाने के साथ-साथ उसकी स्मूदी बनाकर या एवोकाडो टोस्ट बनाकर भी खा सकते हैं। 

 

 

 

Read Next

सिर्फ साबूदाना नहीं, व्रत के लिए ये 7 अनाज भी हैं स्‍वाद‍िष्‍ट और पौष्टिक

Disclaimer