Expert

एवोकाडो बीज खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें एक्सपर्ट से

एवोकाडो के बीज खाने से कई बार गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं तो ऐसे में एवोकाडो बीज आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एवोकाडो बीज खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें एक्सपर्ट से


side effects of eating avocado seeds in Hindi: एवोकाडो खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसे खाने से आपका पाचन तंत्र हेल्दी होता है साथ ही साथ शारीरिक ऊर्जा भी बढ़ती है। एवोकाडो खाना आपकी हड्डियों के लिए हेल्दी होने के साथ-साथ आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा होता है। लेकिन, कई बार कुछ लोग एवोकाडो के बीज भी खाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं एवोकाडो के बीज खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकता है। एवोकाडो के बीज खाने से कई बार गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं तो ऐसे में एवोकाडो बीज आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। हालांकि, एवोकाडो के बीज में कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से सेहत को कई फायदे भी मिल सकते हैं। लेकिन, आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही एवोकाडो बीज खाने चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Avocado ke beej khane ke nuksan) - 

एवोकाडो बीज खाने के नुकसान (side effects of eating avocado seeds in Hindi) -

1. पेट से जुड़ी समस्याएं

अगर आप एवोकाडो के बीज खाते हैं तो ऐसे में कई बार पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप एवोकाडो खाते हैं तो ऐसे में डायरिया, गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा मात्रा में एवोकाडो बीज खाना पेट के लिए ठीक नहीं है। इसे खाने से पाचन तंत्र पर प्रेशर डाल सकता है या उसे प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगर आप पहले से ही पेट से जुड़ी समस्याओं How to Reduce Stomach Problems) से परेशान हैं तो ऐसे में एवोकाडो खाने से परहेज करना चाहिए।

2. शरीर में हो सकती है टॉक्सिसिटी

एवोकाडो के बीज का सेवन करना कई बार टॉक्सिसिटी का भी कारण बन सकता है। दरअसल, एवोकाडो के बीज में पेरसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। यह टॉक्सिक आमतौर पर जानवरों के जरिए एवोकाडो के बीज में फैल सकता है। इसलिए, एवोकाडो के बीज खाने से कई बार आपको टॉक्सिसिटी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे खाने से आपको परहेज करना चाहिए। 

3. हो सकती है चोकिंग की समस्या

अगर आप एवोकाडो के बीज को ज्यादा समय तक या जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो ऐसे में कुछ मामलों में आपको चोकिंग की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको खासतौर पर बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं को एवोकाडो के बीज देने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - avocado khane ke fayde: एवोकाडो खाने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे 

एवोकाडो खाने के फायदे

  1. एवोकाडो खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।
  2. एवोकाडो खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही साथ पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।
  3. इसे खाने से आपकी आंखें अच्छी रहती हैं साथ ही साथ शरीर में होने वाली सूजन भी काफी कम होती है।
  4. शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कमजोरी का एहसास नहीं होता है।
  5. इसे खाने से शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा काफी हद तक कम होता है।
  6. एवोकाडो खाने से आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है, जिसे खाने से हार्ट भी हेल्दी रहता है।

FAQ

  • क्या एवोकैडो बीज के साइड इफेक्ट होते हैं?

    जी हां, एवोकाडो के बीज खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक होते हैं। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं होने के साथ ही साथ कई बार टॉक्सिसिटी भी हो सकती है। 
  • एवोकाडो किसे नहीं खाना चाहिए?

    अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो ऐसे में एवोकाडो का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। गैस और अपच जैसी समस्याओं में आपको एवोकाडो नहीं खाना चाहिए। 
  • क्या रोज एवोकाडो खाना ठीक है?

    जी हां, रोजाना एवोकाडो खाना सही और फायदेमंद हो सकता है। रोजाना एवोकाडो खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है साथ ही वजन घटाने में भी आसानी होती है। 

 

 

 

Read Next

आयुर्वेद के मुताबिक मानसून में खाली पेट क्या खाना-पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS