What to avoid during the rainy season: स्वस्थ रहने के लिए खानपान ठीक होना बहुत जरूरी है। अगर आपका खानपान ही ठीक नहीं है, तो इस कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। खानपान ठीक न होने से इम्यूनिटी कमजोर होती है और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। खासकर बरसात के दौरान बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए इस दौरान खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक की डाइट हेल्दी और क्लीन होनी चाहिए। अक्सर लोगों का सवाल होता है, कि मानसून में खाली पेट क्या खाना-पीना चाहिए? ऐसे में क्या खाएं जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहे। आयुर्वेद की मानें तो, खाली पेट आपको पोष्टिक और हल्का आहार लेना चाहिए। ऐसे में क्या खाना-पीना चाहिए। इस बारे में हमें बताया सिरसा जिले के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट श्रेय शर्मा ने।
बारिश के मौसम में खाली पेट क्या खाना-पीना चाहिए? What To Eat and Avoid Empty Stomach
आयुर्वेद के मुताबिक इस दौरान आपको पोष्टिक और आसानी से पचने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। यहां हम चरण के मुताबिक बता रहे हैं-
गर्म पानी पिएं- Warm Water
एक्सपर्ट के मुताबिक खाली पेट सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। अगर आपको बीपी नहीं रहता, तो पानी में सेंधा नमक या सौंठ डालकर भी ले सकते हैं। अगर एसिडिटी रहती है, तो खाली पेट सौंफ या धनिया का पानी लेना ज्यादा फायदेमंद होगा।
भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स- Roasted Dry Fruits
गर्म पानी पीने के बाद आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। हर सीजन की तरह मानसून में भी भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने बहुत फायदेमंद होते हैं। भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स में आप बादाम, अखरोट और अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, काली किशमिश भी फायदेमंद होगी। इनके सेवन से आप दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें- बीपी हाई रहता है तो खाली पेट भूलकर भी न पिएं चाय-कॉफी, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान
कोई फल खाएं- Fruits
अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक है और आपको जल्दी ठंड नहीं लगती, तो ड्राई फ्रूट्स खाने के बाद फल खाएं। खाली पेट फल खाने से बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलेगी। इससे शरीर में न्यूट्रिशन जाएगा और आप एक्टिव महसूस करेंगे। बरसात के मौसम में आप नाशपाती, बाबूगोशा या जामुन खा सकते हैं।
हल्का नाश्ता करें- Light Breakfast
बरसात के मौसम में लोग पराठे, पूरी, कचौड़ी या पकौड़े खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जबकि ये सेहत को नुकसान कर सकते हैं। इनके सेवन से पाचन खराब हो सकता है और दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है। इसलिए बरसात में हमेशा हल्की और ताजी चीजों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में आप दलिया, उपमा या पोहा जैसे हल्के आहार खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या खाली पेट पेनकिलर खा सकते हैं? जानें डॉक्टर से
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप खाली पेट कोई दवा लेते हैं, तो डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें।
- खाली पेट भूलकर भी चाय या कॉफी का सेवन न करें। क्योंकि खाली पेट कैफीन लेने से आपको ब्लोटिंग हो सकती है। इस कारण आपकी भूख भी कम हो सकती है।
- रात का बचा खाना खाली पेट नाश्ते के दौरान न खाएं। केवल ताजा बना खाना ही खाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि मानसून में नमी और उमस होने से खाने में बैक्टीरिया पनपते हैं। ये बैक्टीरिया सेहत को नुकसान कर सकते हैं।
- खाली पेट तला-भूना और मसालेदार खाना भी न खाएं। क्योंकि खाली पेट तेल और मसाले लेने के कारण आपकी पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। ऐसे में आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं और दिनभर थकावट हो सकती है।
निष्कर्ष
आयुर्वेद के मुताबिक बरसात के मौसम में खाली पेट ताजी और हल्की चीजें खानी चाहिए। ऐसे में भीगे हुए नट्स, हर्बल टी, सौंफ- जीरा पानी या फल खा सकते हैं। नाश्ते के लिए उपमा, इडली जैसी हल्की चीजें चुननी चाहिए। खाली पेट कभी भी चाय-कॉफी, मसालेदार खाना, तली-भूनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या को लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर अपनी डाइट बनाएं।
FAQ
बरसात के मौसम में कौन सा फल खाना चाहिए?
बरसात के मौसम में सेब, केला और अनानास खा सकते हैं। इनके अलावा, बाबूगोशा और नाशपाती खाना भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अनार और लीची का सेवन भी करना चाहिए। ये सभी फल एनर्जेटिक रहने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।बरसात के मौसम में क्या खाना पीना चाहिए?
बरसात के मौसम हल्का और ताजा खाना ज्यादा खाना चाहिए। ऐसे में कम मसाले वाला और कम तेल वाले आहार का सेवन करना चाहिए। इस दौरान डाइट में फाइबर और प्रोटीन ज्यादा लेना चाहिए।बारिश में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फाइबर युक्त चीजें खानी चाहिए। ऐसे में खिचड़ी और दलिया जैसी हल्की चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में फलों और दालों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इस दौरान काढ़ा और हर्बल टी भी पीनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version