ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है। आमतौर पर जीवनशैली की खराब आदतों की वजह से बीपी की प्रॉब्लम होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कभी-कभी आप रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ऐसा काम कर जाते हैं या गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जी, हां! यह सच है। कुछ ऐसी आदतें जो आप अनजाने रोज दोहराते हैं, जो आपके हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण बनता है। विशेषकर, सुबह के समय की जाने वाली गलतियां। इस लेख में हम ऐसी ही मॉर्निंग मिस्टेक्स का जिक्र करेंगे, जिन्हें जानकर आप अपनी आदतों में सुधार कर सकते हैं और बीपी की प्रॉब्लम को कंट्रोल कर सकते हैं। इस बारे में हमने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में Consultant - Internal Medicine डॉ. स्वप्निल शिखा से बात की।
मॉर्निंग मिस्टेक्स जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं- Blood Pressure Kyu Badhta Hai
नाश्ता न करना
हाई ब्लड प्रेशर का एक बहुत बड़ा कारण नाश्ता न करने को माना जाता है। जबकि, मौजूदा समय में ज्यादातर लोग नाश्ता नहीं करते हैं या जो लोग करते हैं, वे जंक फूड को इंपॉर्टेंस देते हैं। ऐसा वर्ककल्चर की वजह से ज्यादा देखने को मिलता है। असल में, कामकाजी जीवनशैली के कारण घर में नाश्ता बनाने का समय नहीं होता है। विशेषज्ञों के अनुसार नाश्ता समय पर नहीं करने से बीपी बढ़ जाता है। वहीं, अगर आप देर से नाश्ते करते हैं, तो भूख लगने के कारण ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। यह भी बीपी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर का शिकार बना सकती हैं लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 4 गलतियां, आज ही छोड़ें
कैफीन का सेवन
कई लोग सुबह उठते ही कॉफी पीने से दिन की शुरुआत करते हैं। इसे एनर्जी का सोर्स माना जाता है। साथ ही लोगों को लगता है कि कॉफी पीने से पूरा दिन अच्छा बीतता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिन्हें बीपी की प्रॉब्लम है, उन्हें सुबह उठकर कॉफी नहीं पीनी चाहिए। यह मॉर्निंग मिस्टेक की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है। कॉफी में बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन होता है। खाली पेट कैफीन का सेन करने से हाइपरटेंशन की शिकायत बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल की जा सकती है? जानें डॉक्टर की राय
एक्सरसाइज न करना
बीपी बढ़ाने के पीछे मॉर्निंग मिस्टेक्स में एक्सरसाइज न करना भी शामिल है। हमें चाहिए कि हम रेगुलर एक्सरसाइज करें। इससे बॉडी का ब्लड फ्लो बेहतर होता है और ओवर ऑल हेल्थ पर इसका अच्छा असर पड़ता है। लेकिन, इसके बावजूद ज्यादातर लोग वर्क कल्चर की वजह से एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसा किया जाना बिल्कुल सही नहीं है। खासकर, हाई बीपी के मरीजों को रोजाना सुबह उठकर वर्कआउट करना चाहिए, ताकि बीपी का स्तर मैनेज रहे।
इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर तुरंत कंट्रोल कैसे करें? जानें इमरजेंसी स्थिति के लिए 5 उपाय
समय पर दवा न लेना
जिन्हें बीपी की प्रॉब्लम है, उन्हें रोजाना सुबह उठकर अपनी मेडिसिन समय पर लेनी चाहिए। अगर आप अक्सर सुबह उठकर अपनी दवा लेना भूल जाते हैं, तो यह सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। ध्यान रखें कि बीपी संतुलित न रहे, तो इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आपको चाहिए कि डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की गई दवाइयां सुबह उठकर समय पर लें। इसे किसी भी हाल में इग्नोर न करें।
बीपी मॉनिटर न करना
हाई बीपी के मरीजों को सुबह उठनकर यूरिन पास करने के बाद अपना बीपी चेक करना चाहिए। ध्यान रखें कि लंबे समय तक यूरिन पास न करने से बीपी की रीडिंग पर असर पड़ता है। इसलिए, बीपी के मरीजों को नियमित रूप से अपना बीपी चेक करना चाहिए। इसके अलावा, सुबह उठकर कभी भी हाई शुगर युक्त ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। हाई शुगर युक्त ड्रिंक्स सबकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं। साथ ही, यह बीपी बढ़ाने में भी योगदान देते हैं।
FAQ
सुबह के समय बीपी क्यों बढ़ता है?
सुबह के समय बीपी बढ़ने को मॉर्निंग हाइपरटेंशन कहते हैं। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। जैसे तनाव अधिक हो या हार्मोल इंबैलेंस हो, तो भी बीपी बढ़ सकता है। कभी-कभी ऐसा होना सामान्य होता है। जैसे अगर आप रात को अच्छी नींद न लें, तब भी बीपी कुछ समय के बढ़ा हुआ महसूस हो सकता है। अगर लंबे समय तक सुबह के समय बीपी हाई रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करें।सुबह में ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए?
वैसे तो उम्र, लिंग के आधार पर हर व्यक्ति का बीपी अलग-अलग होता है। 18-39 वर्ष के पुरुषों का ब्लड प्रेशर 119/70 मिमी एचजी और महिलाओं का ब्लड प्रेशर 110/68 मिमी एचजी होना चाहिए।क्या खाली पेट रहने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है?
वैसे तो ऐसा डाइरेक्टली नहीं कहा जा सकता है कि खाली पेट रहने से बीपी बढ़ता है। इसके उलट, कई बार खाली पेट रहने से बीपी का स्तर कम होता हुआ देखा जा सकता है। लेकिन, कुछ ऐसे फैक्टर्स भी हैं, जो खाली पेट रहने से बीपी बढ़ा देते हैं। जैसे अगर आप खाली पेट रहते हुए डिहाइड्रेशन का शिकार हैं, तो बीपी बढ़ सकता है।