Expert

क्या सुबह खाली पेट घी खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

खाली पेट घी खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर आप वजन बढ़ाने के लिए घी खा रहे हैं तो इससे कोई विशेष फायदा नहीं मिलता है। सुबह खाली पेट घी खाने से वजन बढ़ता नहीं बल्कि, कम होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सुबह खाली पेट घी खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से


Does Eating Ghee in Empty Stomach Increase Weight: घी खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। आयुर्वेद में भी घी को सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं माना गया है। घी खाने से न केवल पाचन तंत्र अच्छा रहता है, बल्कि इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। घी वजन कम करने के लिए ही नहीं, बल्कि वजन को बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोग सोचते हैं कि क्या खाली पेट घी खाने से वजन बढ़ता है? इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या वाकई खाली पेट घी खाने से वजन बढ़ता है या नहीं?

खाली पेट खी घाना आमतौर पर भी काफी फायदेमंद होता है। देखा जाए तो खाली पेट घी खाने से वजन नहीं बढ़ता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में घी को किसी अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाना फायदेमंद रहेगा। इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Khali Pet Ghee Khane se Vajan Badhta Hai) - 

क्या सुबह खाली पेट घी खाने से वजन बढ़ता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक खाली पेट घी खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर आप वजन बढ़ाने के लिए घी खा रहे हैं तो इससे कोई विशेष फायदा नहीं मिलता है। दरअसल, सुबह खाली पेट घी खाने से वजन बढ़ता नहीं बल्कि, कम होता है। हालांकि, घी को अन्य तरीकों से खाया जाए तो इससे आपका वजन बढ़ भी सकता है।

सुबह खाली पेट घी खाने (Benefits of Eating Ghee Empty Stomach) से आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है साथ ही साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी काफी फायदे मिलते हैं। हां, अगर आपकी मांसपेशियां कमजोर हैं या दुबली-पतली हैं तो ऐसे में सुबह खाली पेट घी खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी मांसपेशियों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में काफी असरदार साबित हो सकती है।

वजन घटाने में लाभकारी हो सकता है घी

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो ऐसे में सुबह खाली पेट घी का सेवन करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वजन घटाने के लिए घी का सेवन करना अन्य भी कई तरीकों से लाभकारी होता है। घी में हेल्दी फैट्स होते हैं, जिसे खाने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी आसानी से कम होता है। इसे खाने से वजन नियंत्रित रहता है (How to Control Weight) साथ ही साथ आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास होता है। इससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ता नहीं है, बल्कि बैलेंस रहता है। 

वजन बढ़ाने के लिए कैसे खाएं घी?

  1. वजन घटाने के लिए घी को कई तरीकों से खाया जा सकता है।
  2. इसके लिए आप घी को गुड़ और चीनी के साथ कोई ड्रिंक बनाकर भी पी सकते हैं।
  3. वजन बढ़ाने के लिए आप घी को कुकिंग ऑयल से रिप्लेस कर सकते हैं।
  4. ऐसे में आप खाना खाने के बाद भी घी खा सकते हैं।
  5. अन्य हाई फैट फूड्स के साथ घी को मिलाकर खाना भी कुछ मामलों में आपके लिए वजन घटाने में लाभकारी हो सकता है। 

घी खाने के फायदे

  1. घी खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  2. घी खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं।
  3. घी आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही साथ रक्त वाहिकाओं को भी हेल्दी रखने में मददगार होता है।
  4. इससे आपका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर पड़ता है।
  5. घी खाने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ ही साथ शरीर में होने वाली सूजन भी कम होती है।
  6. वजन घटाने के लिए भी आप घी को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

FAQ

  • क्या घी फैट बर्नर है?

    जी हां, घी खाना वजन घटाने के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। घी खाना आपके लिए फैट बर्नर की तरह काम करता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। 
  • क्या घी खाने से शरीर में फैट बढ़ता है?

    घी खाने से शरीर में फैट बढ़ने के बजाय आपका फैट कम हो सकता है। वजन को कम करने के लिए आप अपनी रेगुलर डाइट में घी को शामिल कर सकते हैं। 
  • वजन बढ़ाने के लिए कितना घी खाना चाहिए?

    वजन बढ़ाने के लिए आप एक से दो चम्मच घी रोजाना खाएं तो यह बेहतर रहेगा। इसे सीमित्र मात्रा में खाना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

हमेशा फायदेमंद नहीं होती पुदीने की पत्तियां, कहीं इग्नोर तो नहीं कर रहे आप ये 7 नुकसान?

Disclaimer

TAGS