
Can We Eat Ghee On Empty Stomach: घी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। भारत में इसका सेवन पुराने जमाने से किया जा रहा है। अनेकों औषधीय गुणों से युक्त घी का इस्तेमाल आयुर्वेद में बीमारियों के इलाज में औषधि के रूप में किया जाता है। इसके अलावा भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म में घी को पवित्र कामों में भी इस्तेमाल किया जाता है। घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन व अन्य पोषक तत्व शरीर को पोषण देने और बीमारियों से बचाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को ठीक करने, शरीर को बलवान बनाने से लेकर हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदेमंद होता है। लेकिन घी का गलत तरीके से सेवन करने के कारण आपके शरीर को कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या सुबह खाली पेट घी खाना चाहिए और खाली पेट घी खाने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट घी खाना चाहिए?- Can We Eat Ghee On Empty Stomach in Hindi
घी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपकी आंखों, स्किन और प्रतिरक्षा तंत्र को बहुत फायदा मिलता है। घी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, इसका सेवन करने से शरीर को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "वैसे तो घी का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है। खाली पेट एक से दो चम्मच घी खाने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और कई समस्याओं में फायदा पहुंचता है।" लेकिन अगर आप पहले से पाचन तंत्र या शरीर की किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
इसे भी पढ़ें: रात में घी खाने से सेहत को मिलते हैं ये अनोखे फायदे, जानें तरीका
सुबह खाली पेट घी खाने के फायदे- Benefits Of Eating Ghee On Empty Stomach in Hindi
सुबह खाली पेट घी खाने से वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। घी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं और पाचन तंत्र को तेज करने वाले एसिड भी होते हैं। इसका सेवन करने से भोजन जल्दी पचता है और पाचन तंत्र को फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना सुबह के समय घी का सेवन करने से स्किन से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। खाली पेट घी खाने के कुछ फायदे इस तरह से हैं-
- पाचन तंत्र मजबूत बनाने में फायदेमंद
- स्किन का ग्लो ठीक करे
- वजन कम करने में मददगार
- मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
- कैंसर की बीमारी से बचाव
- हड्डियों को मजबूत बनाए
- बालों के लिए फायदेमंद
खाली पेट घी खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Ghee On Empty Stomach in Hindi
खाली पेट घी खाने से शरीर को फायदे तो मिलते ही हैं, लेकिन इसके साथ कुछ नुकसान पहुंचने का खतरा भी रहता है। घी का सेवन गलत तरीके से करने पर शरीर में कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं। सुबह खाली पेट घी खाने से कुछ लोगों को ये नुकसान भी हो सकते हैं-
- खाली पेट ज्यादा घी खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है
- इसकी वजह से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है
- बहुत ज्यादा घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है
- स्किन का रंग बदल सकता है
- अपच और दस्त की समस्या हो सकती है
इसे भी पढ़ें: शरीर में अगर हैं ये 4 समस्याएं तो घी खाने से बिगड़ सकती है स्थिति, जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए घी
सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा घी खाने की वजह से मोटापे और टीबी (Tuberculosis) की समस्या वाले मरीजों की परेशानी भी बढ़ सकती है। अगर आप लंबे समय से डायबिटीज या ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के शिकार हैं, तो खाली पेट घी खाने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version