
Ghee for Gut Health in Hindi: घी सेहत के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। लेकिन बाजार में कुछ नकली तरह के घी भी देखे जा रहे हैं। घी खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद (Benefits of Eating Ghee) होता है। वहीं, कई बार ज्यादा घी खाना भी सेहत पर भारी पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं घी खाना आंतों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अगर नहीं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। घी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन घटाने से लेकर वेट गेन तक में मददगार हो सकते हैं। आइये न्यूट्रिश्निस्ट डॉ. रोहिणी पाटिल से जानते हैं क्या घी खाना वाकई आंतों के लिए फायदेमंद होता है।
क्या घी खाना आंतों के लिए हेल्दी होता है?
डॉ. रोहिणी के मुताबिक घी में एंटीऑक्सीडेंट्स और सैचुरेटेड फैट्स (Antioxidants and Saturated Fats) की अच्छी मात्रा होती है, जो गट हेल्थ को हील करने में मदद करते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट घी खाते हैं (Eating Ghee Empty Stomach) तो यह न केवल शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र की प्रक्रिया को भी बढ़ाता है। घी में बुटिरेट नामक तत्व पाया जाता है, जो कोलन सेल्स के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को सपोर्ट करने में मददगार साबित होता है। यह पेट में मौजूद स्टमक एसिड को बैलेंस रखने के साथ ही पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करता है।
View this post on Instagram
पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद होता है घी?
- घी खाना पाचन तंत्र (Ghee for Gut Health) के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इसे खाने से आपको मलत्याग के दौरान होने वाली कठिनाई दूर होती है और पाचन अच्छा रहता है।
- घी खाने से पाचन प्रक्रिया तेज (Healthy Digestive System) होती है और खाना जल्दी पचता है।
- घी आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है।
- इसे खाने से गैस और अपच की समस्या से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाने के लिए रोजाना कितनी घी खानी चाहिए? जानें डाइटिशियन से
ज्यादा घी खाने के नुकसान
- ज्यादा घी खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती है।
- ज्यादा घी खाने से एक्ने या पिंपल जैसी समस्या भी हो सकती है।
- इससे कई बार टाइप 2 डायबिटीज होने का भी खतरा बढ़ता है।
- जरूरत से ज्यादा घी खाने से कई नसों में ब्लॉकेज होने का खतरा बढ़ता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version