Foods to Eat for Gut Health: अधिकतर बीमारियां पेट से ही शुरू होती हैं। दरअसल, हम जो भी खाते-पीते हैं, वो सब आंतों से होकर ही आगे बढ़ता है। ऐसे में जब हम अनहेल्दी डाइट लेते हैं, तो इससे आंतों की सेहत पर भी असर पड़ता है। इसकी वजह से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस और अपच आदि होने लगते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आंतों का हेल्दी होना भी बहुत जरूरी होता है। आंतों को हेल्दी रखने के लिए, पेट को साफ रखना जरूरी होता है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट जरूर लेनी चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं आंतों को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह क्या खाएं-
आंतों को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह क्या खाएं?- Foods to Eat in Morning to Keep Gut Health Healthy in Hindi
1. फलों का सेवन करें
आंतों को हेल्दी रखने के लिए आप रोज सुबह फलों का सेवन कर सकते हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट फलों का सेवन करेंगे, तो इससे आंतों की सेहत स्वस्थ रहेगी। फलों में फाइबर और पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोज सुबह फल खाने से आंतों में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इससे मल त्याग में सुधार होता है। आंतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह सेब, केला और नाशपाती आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फलों का सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- आंतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स, पाचन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
2. सब्जियों का जूस पिएं
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए रोज सुबह सब्जियों का जूस जरूर पिएं। इसके लिए आप रोज हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस बनाकर पी सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर आपको कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याएं हैं, तो भी सब्जियों के जूस का सेवन जरूर करें। आप पालक, ब्रोकली और केल आदि का जूस पी सकते हैं। इससे आंतों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
3. प्रोबायोटिक फूड्स खाएं
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आप दही, छाछ और दही से बने खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इनमें प्रोबाटिक्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
4. हर्बल टी पिएं
आंतों को स्वस्थ रहने के लिए आप रोज सुबह हर्बल टी का सेवन भी कर सकते हैं। हर्बल टी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। हर्बल टी आंतों के कार्य और पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा दे देती है। अगर आप रोज सुबह हर्बल टी का सेवन करेंगे, तो इससे बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलेगी। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए मिंट हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। इस टी को पीने से आंतों की सेहत में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें- आंतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए रोज की डाइट में शामिल करें ये 5 इंग्रीडिएंट्स
5. एलोवेरा और आंवला जूस पिएं
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए आप एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा और आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1-1 चम्मच एलोवेरा और आंवला जूस मिलाएं। अब आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version