खराब गट हेल्थ अक्सर कई अन्य बीमारियों का कारण भी बनता है। हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी है कि हम अपने गट हेल्थ यानी पेट के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पेट में गड़बड़ होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है, क्योंकि ये सीधेतौर पर आपके खानपान की आदत और पाचन क्रिया पर असर डालते हैं, जिससे खाना पचाने में समस्या या भूख न लगने की परेशान बढ़ सकती है। डाइजेस्टिव हेल्थ न्यूट्रिशनिस्ट अनुपम भाटिया की माने तो प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक किस तरह हमारे गट हेल्थ को स्वस्थ रखते हैं और इनके बेहतर सोर्स क्या हैं (What Foods Are High in Probiotics And Prebiotics)।
प्रीबायोटिक फूड्स क्या होता है? - What are Prebiotic Foods in Hindi?
प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ पौधों से बने फूड्स होते हैं जो आपके पेट में मौजूद अच्छी बैक्टीरिया को बेहतर रखने में मदद करते हैं। प्रीबायोटिक्स फूड्स एक तरह का फाइबर होता है, जो अच्छे बैक्टीरिया के लिए खाने का काम करता है। प्रीबायोटिक्स फूड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं। प्रीबायोटिक्स में मौजूद फाइबर को हम आसानी से पचा नहीं पाते हैं, जिस कारण इन्हें पचाने में अच्छे बैक्टीरिया मदद करते हैं।
टॉप स्टोरीज़
प्रीबायोटिक फूड्स में क्या-क्या आता है? - Prebiotic Foods List in Hindi
- लीक
- शतावरी
- जामुन
- कोको
- आटिचोक
- केले
- सेब
प्रोबायोटिक फूड्स क्या होता है? - What Are Probiotic Foods in Hindi?
प्रोबायोटिक्स जिंदा बैक्टीरिया और यीस्ट होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। प्रोबायोटिक फूड्स के सेवन से आपके शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद मिलती है। प्रोबायोटिक्स अक्सर फर्मेंटेंड खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है और गट हेल्थ में खराब बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करेगी ओट्स मसाला दही की ये रेसिपी, डाइट में जरूर करें शामिल
प्रोबायोटिक फूड्स में क्या-क्या आता है? - Probiotic Foods List in Hindi
- दही
- केफिर
- साउरक्रोट
- किमची
- कोम्बुचा
View this post on Instagram
अगर आप भी अपने गट हेल्थ को बेहतर रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में आज से ही प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना शुरू कर दें।
Image Credit- Freepik