आजकल खराब जीवनशैली और गलत खानपान फॉलो करने से लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। पेट को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने खाने के पैटर्न में सुधार करने की जरूरत है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको पेट को दुरुस्त रखने के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ओट्स मसाला दही के विकल्प के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं ओट्स मसाला दही बनाने की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।
ओट्स मसाला दही बनाने की रेसिपी
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 30 ग्राम ओट्स लें और इसे उबाल लें।
- अब आपको एक कटोरी में दही लेनी है और इसमें घर का बना चाट या फिर पिज्जा मसाला मिलाना है।
- इसके बाद इसमें ओट्स डालें और उपर से गाजर और खीरे को कद्दूकस करके मिला दें।
- अब आपको उपर से इसमें मिर्च,धनिया और थोड़ा सा नमक मिलाना है।
- इसे अच्छे से मिक्स करलें और उपर से मूंगफली, सरसों और करी पत्ते का तड़का लगा दें।
View this post on Instagram
ओट्स मसाला दही खाने के फायदे
- ओट्स मसाला दही खाने से आपकी भूख कम होती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।
- इसे खाने से बल्ड शुगर लेवल कम होता है, जिससे डायबिटीज में आराम मिलता है।
- इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है साथ ही साथ त्वचा पर भी ग्लो आता है।
- इसे खाने से इम्यून सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है साथ ही पोषक तत्वों की कमी भी पूरी होती है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए ओट्स के बजाए खाएं ये 4 देसी फूड्स, तेजी से होगा वेट लॉस
पेट के लिए काफी फायदेमंद
- ओट्स मसाला दही खाना पेट की कई समस्याओं का इलाज है।
- इसे खाने से गैस, अपच और डायरिया जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है।
- इसे खाने से गट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
- इस डिश को खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है, जिससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है।
- ओट्स मसाला दही खाने से पेट में दर्द और ममोड़ की समस्या में आराम मिलता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version