आजकल वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं, जिसके बाद भी कई बार सही रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। वजन घटाने के लिए डाइट पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको सीमित मात्रा में और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। वजन घटाने के लिए आप ब्रेड और दही से बना पोहा खा सकते हैं। इसे खाने से न केवल फैट कम होता है, बल्कि शरीर भी लंबे समय तक एनर्जेटिक बना रहता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और फायदों के बारे में।
ब्रेड और दही से बना पोहा कैसे बनाएं?
- यह पोहा बनाने के लिए आपको 4 से 5 मल्टीग्रेन ब्रेड और एक कप दही लेनी है।
- इसके बाद आपको हरी मिर्च और धनिया लेना है।
- अब सभी सामाग्रियों को अच्छे से मिला लें और इसमें नमक मिला लें।
- अब आपको एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर उसे गरम करना है।
- इसमें आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच सरसों डालें।
- अब इसमें सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते और 2 प्याज को बारीक काटकर डालना है।
- अब हल्का लाल हो जाने के बाद आपको सभी सामाग्रियों को पैन में डाल देना है।
- लीजिए आपकी डिश बनकर तैयार है।
View this post on Instagram
वजन घटाने में कैसे है फायदेमंद?
वजन घटाने के लिए आप इस पोहे को खा सकते हैं। यह पोहा फैट बर्नर की तरह काम करता है। इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं और वजन आसानी से कम होता है। इसके लिए आपको मल्टीग्रेन ब्रेड का ही इस्तेमाल करना है। नाश्ते के तौर पर आप इस डिश को खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी खाते हैं रोजाना ब्रेकफास्ट में पोहा, तो जान लीजिए इसके नुकसान के बारे में
ब्रेड दही पोहा खाने के फायदे
- ब्रेड दही पोहा सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
- ब्रेड दही पोहा में कैल्शियम की मात्रा होती है, इसे खाने से हड्डियां स्वस्थ रहती है और कमर दर्द से भी आराम मिलता है।
- यह पोहा कैलोरी में काफी कम होता है, जिसे खाने से वजन आसानी से कम होता है।
- इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच आदि की समस्या कम होती है।