वजन घटाना आज के समय में एक चुनौतीपूर्ण काम बन चुका है। बढ़ता वजन आजकल कई बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। इसे कम करने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार की डाइट फॉलो कर रहे हैं। वजन घटाने के लिए आप घर पर सब्जियों और दही वाला क्विनोआ बनाकर भी खा सकते हैं। इसे खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। इसे खाने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी पिघलती है। आइये डाइटिशियन आरजू सेठी से जानते हैं सब्जियों और दही वाला क्विनोआ बनाने की रेसिपी।
सामाग्रियां
- सब्जियों और दही वाला क्विनोआ बनाने के लिए आपको कुछ सामाग्रियां चाहिए।
- इसके लिए आपको एक खीरा काटना है और एक मुठ्ठी धनिया की पत्तियां लेनी हैं।
- अब प्याज को बारीक काट लें और इसमें स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- इसके बाद आपको क्विनोआ को पकाना है।
View this post on Instagram
सब्जियों और दही वाला क्विनोआ की रेसिपी
- इसके लिए आपको पका हुआ क्विनोआ लेना है।
- अब इसमें गाढ़ी दही मिलाएं और इसमें सभी सामाग्रियों को डाल दें।
- अब आपको क्विनोआ में घी का तड़का लगाना है, जिसके लिए आपको सरसों के बीज, चना दाल, उड़द दाल, मूंगफली और करी पत्ता लेना है।
- इन सभी को रोस्ट करके दही में इसका तड़का लगाएं।
- सभी को एकसाथ अच्छे से मिला लें। लीजिए आपका सब्जियों और दही वाला क्विनोआ बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए खा सकते हैं क्विनोआ सलाद, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें आसान रेसिपी और अन्य फायदे
क्विनोआ खाने के फायदे
- क्विनोआ खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इसे खाने से शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
- इसमें फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद साबित होता है।
- डायबिटीज के मरीज भी क्विनोआ खा सकते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा होती है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है।
- यह आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को बेहतर रख हार्ट से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है।
- इसमें मिलने वाले आयरन एनीमिया की कमी को पूरा करने में भी मददगार साबित होते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version