वजन घटाने में बेहद फायदेमंद होता है लौकी का उत्तपम, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

वजन घटाने के लिए आप घर पर लौकी का उत्तपम बनाकर खा सकते हैं। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे और बनाने की रेसिपी के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में बेहद फायदेमंद होता है लौकी का उत्तपम, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी


आजकल के खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली का पालन करने से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या ज्यादा हो रही है। बढ़ता वजन स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इसके लिए आप घर पर लौकी का उत्तपम बनाकर खा सकते हैं। यह आपके वेट लॉस में कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। आइये डाइटिशियन आरजू सेठी से जानते हैं लौकी उत्तपम खाने के फायदे और इसकी रेसिपी के बारे में। 

लौकी का उत्तपम बनाने की रेसिपी 

    • इस उत्तपम को बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ सामाग्रियां जुटानी हैं। 
    • इसके लिए सबसे पहले लौकी को कद्दू कस करलें। 
    • अब आपको एक कप सूजी और इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाना है। 
    • इसके बाद इसमें दो चम्मच दही मिलाएं और उपर से पीसकर थोड़ी सी अदरक मिलाएं। 
    • अब आपको एक तिहाई कप पानी लेना है। 
    • इसके बाद इसमें गाजर, मटर, प्याज आदि जैसी कुछ और सब्जियों का काट लें। 
    • सभी चीजों को एक साथ मिलाकर आपको इसे तवे पर रखकर सेक लेना है। 
    • लीजिए आपका लौकी उत्तपम बनकर तैयार है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aarzoo Sethi (@dietnaree)

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद? 

  • लौकी और सूजी दोनों ही वजन घटाने में काफी फायदेमंद साबित होते हैं। 
  • दरअसल, लौकी में कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ ही पानी की मात्रा अधिक होती है। 
  • यही नहीं, लौकी फैट और कोलेस्ट्रॉल में काफी लो होती है और डाइट्री फाइबर में हाई होती है, जिसे खाने से लंबे समय तक आपको भूख लगने का एहसास नहीं होता है। 
  • इसे खाने से आप ओवरइटिंग करने से भी बचते हैं। 
  • वजन घटाने के लिए आप इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में खूब खाएं ठंडी तासीर वाली लौकी, सेहत के लिए इन 5 कारणों से है फायदेमंद

लौकी का उत्तपम खाने के फायदे 

  • यह उत्तपम वजन घटाने के साथ ही सेहत के लिए अन्य तरीकों से भी फायदेमंद होता है। 
  • लौकी की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह आपकी शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। 
  • यह उत्तपम प्रोटीन में हाई होता है, जिससे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
  • यह उत्तपम फाइबर से भी भरपूर होता है, जिसे खाने से आपको पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। 

Read Next

दांतों में ब्रेसेस लगवाने के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version