Foods To Eat And Avoid With Braces: दांतों की समस्या जैसे दांतों के बीच ज्यादा गैप होना या दांतों का टेढ़ामेढ़ा होने पर डॉक्टर आपको ब्रेसेस लगवाने की सलाह दे सकते हैं। दरअसल, यह मजबूत तार से बना होता है, जो आपके दांतों को सीधा करने या एलाइन करने के लिए इस्तेमाल में आता है। इसके उपयोग से आपके खराब दिखने वाले दांत खूबसूरत और एलाइंड होते हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। साथ ही, आपको दांतों की वजह से लोगों से मिलने में झिझक महसूस नहीं होती है। ब्रेसेस लगवाने के शुरुआती सप्ताह में आपको दांतों की जड़ों पर खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है। ब्रेसेस लगाने के बाद भी आपको कई तरह की सावधानियां बरतनी होती है। इसे लगाने के बाद आपको डाइट में बदलाव करना होता है। इस दौरान कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने और कुछ को डाइट से बाहर करने की सलाह दी जाती है। आगे हॉली फैमिली अस्पताल की डाइटिशियन सना गिल जानते हैं कि ब्रेसेस लगाने के बाद आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहींं?
दांतों में ब्रेसेस लगवाने के बाद क्या खाएं? - Foods To Eat With Braces In Hindi
दांतों पर ब्रेसेस लगवाने के बाद आपको असहजता महसूस हो सकती है। दरअसल, शुरुआती दौर में दांत ब्रेसेस के साथ एडजस्ट नहीं होते हैं। ऐसे में दांतों को एडजस्ट होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस दौरान चबाने में ज्यादा दबाव डालने से मसूड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको सॉफ्ट व आसानी से निगलने वाले आहार खाने चाहिए।
सॉफ्ट फल
ब्रेसेस लगाने के बाद दांतों पर दबाव न पड़े, ऐसे में आप डाइट में केले, जामुन, खरबूजा आदि नरम फलों को शामिल कर सकते हैं। इन फलों को चबाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। साथ ही, यह ब्रेसेस को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। साथ ही, आपको पर्याप्त विटामिन और पोषण मिलता है।
दही
दही आपके पेट के लिए आवश्यक होता है। इससे खाने से आपको कैल्शियम मिलता है। इससे दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन, आप इस दौरान दही को चीनी के साथ न खाएं। इससे कैविटी होने की संभावना अधिक रहती है।
पकी हुई सब्जियां
ब्रेसेस लगाने के बाद आप पकी हुई सब्जियों का सेवन करें। इसके लिए आप डाइट में गाजर, ब्रोकली, तोरी और उबली हुई सब्जियों का सेवन करें। इससे दांतों को नुकसान नहीं होता है।
अंडा
अंडे में प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। यह आपकी हेल्थ के लिए आवश्यक होता है। ब्रेसेस लगाने के बाद आप डाइट में अंडे को शामिल कर सकते हैं। इससे दांतों और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
स्मूदी
ब्रेसेस लगाने के बाद आप कुछ दिनों तक स्मूदी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप फलों, सब्जियों और दही से स्मूदी बना सकते हैं। इससे आपकी भूख भी शांत होगी और दांतों को नुकसान भी नहीं होगा।
ब्रेसेस लगाने के बाद क्या न खाएं - Foods To Avoid With Braces In Hindi
- चिपचिपी कैंडी - ब्रेसेस पहनने के बाद आप चिपचिपी टॉफी, चॉकलेट और मीठी चीजें खाने से बचें। यह ब्रेसेस और दांतों को खराब कर सकती हैं।
- कठोर आहार - ब्रेसेस लगाने के बाद नट्स, पॉपकॉन आदि का सेवन न करें। इसे काटते समय ब्रेसेस खराब हो सकते हैं।
- भुट्टा - दांतों में ब्रेसेस लगाने के बाद भुट्टे का सेवन न करें। भुट्टा ब्रेसेस में फंस सकता है और परेशानी का कारण बन सकता है।
- कच्ची सब्जियां - गाजर, ब्रोकली, खीरा, मटर आदि सब्जियों को कच्चा न खाएं। इसके साथ ही, कुछ दिनों तक सलाद का सेवन न करें।
- सख्त फलों का सेवन न करें - इस दौरान आप सेब, नाशपती, आनार, अमरूद आदि का सेवन न करें।
इसे भी पढ़ें: दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
Foods To Eat And Avoid With Braces: दांतों को सही करने के लिए ब्रेसेस पहनने के बाद आपको कुछ सावधानियां बरतनी होती है। इससे आपको दांतों में होने वाली समस्याओं का खतरा कम होता है। ऐसे में आप नियमित रूप से दांतों और ब्रेसेस को साफ करें।