
Braces Lagane Ke Baad Kya Khana Chahiye: दांतों का एलाइनमेंट सही करने के लिए दांतों पर ब्रेसेज लगाए जाते हैं। जिन लोगों के दांत ज्यादा टेढ़े-मेढ़े होते हैं, उन्हें अक्सर आपने ब्रेसेज लगाए देखा होगा। ब्रेसेज की मदद से दांतों का स्वास्थ सुधरता है। ब्रेसेज के कारण शुरू में खाने में थोड़ी परेशानी होती है। पहले दिन ब्रेसेज लगवाकर हार्ड चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा शक्कर या स्टार्च वाली चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। आपको ब्रेसेज लगवाने के बाद बाद हार्ड ब्रेड, कच्ची सब्जियां और मीट खाने से बचना चाहिए। आगे इस लेख में हम आपको बताएंगे ब्रेसेज लगवाने के बाद आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
ब्रेसेज लगवाने के बाद क्या न खाएं?- Foods to Avoid After Getting Braces
- किसी भी प्रकार के नट्स जैसे- अखरोट, बादाम को खाने से बचें।
- चिपचिपी चीजें जैसे कारमेल, चीज, च्यूइंगम भी न खाएं।
- कुरकुरी चीजें जैसे पॉपकॉर्न, फ्राइज और नमकीन खाने से बचें।
- कैंडी और चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन करने से भी बचें।
- ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडी चीजों को न खाएं, इससे दर्द हो सकता है।
ब्रेसेज लगवाने के बाद क्या खाएं?- Foods to Eat After Getting Braces
- ब्रेसेज लगवाने के बाद नरम चीजों को ही खाना चाहिए।
- पेट भरने के लिए आप केला, ओटमील और दही जैसी चीजों का सेवन भी कर सकते हैं।
- उबले हुए आलू को मैश करके खा सकते हैं। यह खाने में मुलायम होता है और पेट जल्दी भर जाता है।
- ब्रेसेज लगने के बाद आप सूप पिएं। सूप पीने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं।
- उबले हुए अंडे मुलायम होते हैं और इसे खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है।
ब्रेसेज लगवाने के बाद मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें। अगर ब्रश करने में परेशानी हो रही है, तो कुल्ला जरूर करें। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version