Doctor Verified

दांतों में ब्रेसेस (Braces) लगवाने के बाद न करें ये 5 काम, हो सकता है भारी नुकसान

Things To Avoid While Having Braces In Hindi: दांतां में ब्रेसेस लगवाने के बाद आपको बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे स्टिकी फूड्स नहीं खाना चाहिए और दांतों की मदद से बोतलें नहीं खोलनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों में ब्रेसेस (Braces) लगवाने के बाद न करें ये 5 काम, हो सकता है भारी नुकसान


What To Avoid While Having Braces In Hindi: ब्रेसेस का इस्तेमाल टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने के लिए किया जाता है। इससे लुक एन्हैंस हो जाता है और पर्सनालिटी भी बेहतर होती है। टेढ़े-मेढ़े दांतों के चक्कर में अक्सर खाने के कण दांतों में फंस जाते हैं। अगर सही तरह से सफाई न की जाए, तो कैविटी होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, गम डिजीज, मसूड़ों से खूना आना और अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए, जरूरी है कि टेढ़े-मेढ़े दांतों पर ब्रेसेस लगाए जाए। इससे दांता सीधे हो जाते हैं और दांतों से संबंधित समस्याओं के जोखिम में कमी आती है। हालांकि, दांतों में ब्रेसेस लगवने के बाद आपको कुछ विशेष तरह के काम करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं, बालाजी डेंटल क्लिनिक के सीईओ एवं संस्थापक डॉ. दिनेश सोनी का क्या कहना है। 

things to avoid while having braces 01 (4)

दांतों में ब्रेसेस लगवाने के बाद क्या न करें- What Should You Avoid When You Have Braces In Hindi

स्टिकी फूड न खाएं

दांतों में ब्रेसेस लगाने के बाद बहुत जरूरी है कि आप स्टिकी फूड खाने से बचें। ऐसा इसलिए, क्योंकि स्टिकी फूड्स ब्रेसेस में फंस सकते हैं। जिन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, च्यूइंगम, क्रंची खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। दांतों की हेल्थ के लिए यह सही नहीं होते हैं। अगर इनके खाने के कण दांतों में फंस जाएं, तो इससे मसूड़ों से संबंधित समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: दांतों में ब्रेसेस लगवाने के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

दांतों से बोतले न खोलें

वैसे तो दांतों से बोतलें कभी नहीं खोलनी चाहिए। इससे दांतों को नुकसान हो सकता है। लेकिन, अगर दांतां में ब्रेसेस लगे हैं, तो दांत अपनी कमजोर अवस्था में होते हैं। इस तरह की सिचुएशन में जरूरी है कि आप अपने दांतों को किसी टूल यानी औजार की तरह इस्तेमाल न करें। दांतों से बोतल बिल्कुल न खोलें। किसी तरह की तार या बैग की चेन को भी दांतों से खींचने की कोशिश न करें। ब्रेसेस निकल सकते हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स न पिएं

दांतों में ब्रेसेस लगाने के बाद आपको कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको सोडा या ऐसे पेय पदार्थ पीना है, तो हमेशा यह सुनिश्चित करें कि इन्हें पीने के बाद अच्छी तरह कुल्ला करेंगे और दांतों की सफाई करेंगे। इससे दांतों में कैविटी होने का रिस्क कम हो जाता है। यही नहीं, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स कभी-कभी पीना ठीक है। लेकिन, इसे रोजाना दोहराना दांतों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे दांतों कमजोर हो सकते हैं और समय से पहले टूट सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

दांतों को कटकटाए नहीं

हालालांकि, कुछ लो रात को सोते समय दांतों को कटकाते हैं। इसे हम दांतों को पीसना भी कहते हैं। जब आपने ब्रेसेस लगाए हैं, तो इसके बाद दांतों को कटकटाना सही नहीं होता है। इससे ब्रेसेस कमजोर हो जाते हैं। वैसे इस तरह की समस्या अक्सर स्ट्रेस के बढ़ने पर होती है। करीब 31 फीसदी लोगों को दांतों के कटकटाने की आदत होती है। कई बार आपको यह महसूस नहीं होता है कि आप रात को नींद में दांत कटकटा रहे हैं। बहरहाल, अगर आपको रात के समय नींद में दांत कटकटाने की आदत हो, तो बेहतर होगा कि टीथ गार्ड पहनकर सोएं। इससे दांतों को नुकसान नहीं होगा।

दांतों की केयर रूटीन फॉलो न करना

दांतों पर ब्रेसेस लगाने के बाद जो रूटीन फॉलो करने को कहा है। लोग अक्सर एक समय बाद उन्हें फॉलो करना छोड़ देते हैं। इससे धीरे-धीरे दांतों को क्षति होने लगती है। ध्यान रखें कि दांतों की प्रॉपर केयर न करने से दांतों में दर्द, कैविटी और मसूड़ों की तकलीफ बढ सकती है। इनसे बचने के लिए दांतों की प्रॉपर केयर करना जरूरी होता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • दांतों को सीधा होने में कितना समय लगता है?

    दांतों को सीधा होने में काफी समय लग सकता है। हालांकि, यह व्यक्ति के दांतों की कंडीशन पर निर्भर करता है। कभी-कभी इसमें 1 साल तो कभी दो साल का समय भी लग सकता है।
  • क्या दांत के ब्रेसेस 6 महीने में काम करते हैं?

    ब्रेसेस की मदद से 6 महीने में दांत सीधे नहीं हो सकते हैं। इस प्रक्रिया को समय लगता है। इसलिए, ब्रेसेस लगाने के बाद धैर्य बनाए रखना जरूरी है।
  • ब्रेसेस लगाने के बाद क्या करें और क्या न करें?

    ब्रेसेस लगाने के बाद च्युइंग गम, टॉफी, स्टिकी चीजें आदि न खाएं। इससे दांतों में कैविटी हो सकती है। इसके अलावा, कोई टाइट चीज मुंह से खोलने की कोशिश न करें। तार को काटने के लिए भी दांतों का उपयोग न करें।

 

 

 

Read Next

किन कारणों से गाउट की समस्या ट्रिगर कर सकती है? आइए डॉक्टर से जानें

Disclaimer