Doctor Verified

किन कारणों से गाउट की समस्या ट्रिगर कर सकती है? आइए डॉक्टर से जानें

What Triggers Cause Gout Flare Ups: कौन-सी चीजें गाउट की समस्या को ट्रिगर कर सकती हैं? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
किन कारणों से गाउट की समस्या ट्रिगर कर सकती है? आइए डॉक्टर से जानें


What Triggers Cause Gout Flare Ups: बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द और मसल्स में सूजन की समस्या आम होती है। हालांकि, कई बार यह स्थिति गाउट के कारण भी हो सकती है। अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि गाउट की समस्या आखिर क्या होती है, तो गाउट जोड़ों में यूरिक एसिड क्रिस्टल जमा होने से बनने वाला एक प्रकार का गठिया है। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। यह आमतौर पर बड़े पैर के अंगूठे में शुरू होती है, लेकिन अन्य जोड़ों पर भी असर डाल सकती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आ सकता है कि गाउट की समस्या क्या है और किन कारणों से ट्रिगर हो सकती है? इन सवालों का जवाब हमें विस्तार से डॉ. किरण सेठ, सलाहकार - रुमेटोलॉजी, मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा (Dr. Kiran Seth, Consultant - Rheumatology, Metro Hospital, Noida) ने दिया है।

गाउट क्या है?- What is Gout

gout

गाउट एक तरह का सूजनयुक्त गठिया (Arthritis) है, जिसमें व्यक्ति को अचानक तेज दर्द, सूजन, लालिमा और जकड़न की समस्या होने लगती है। अक्सर गाउट की समस्या बड़ी अंगुली के जोड़ (Big Toe) में होती है। इसका मुख्य कारण शरीर में यूरिक एसिड का ज्यादा बढ़ना और जोड़ों में क्रिस्टल का जमा होना है। यह स्थिति बहुत ज्यादा तकलीफदेह हो सकती है, लेकिन सही जानकारी और परहेज से गाउट के अटैक को कम किया जा सकता है।

गाउट का मूल कारण क्या है?- What is the Root Cause of Gout

बता दें कि आमतौर पर गाउट की समस्या तब होती है, जब ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इस स्थिति को हाइपरयूरिसीमिया कहते हैं। यह यूरिक एसिड शरीर में पाए जाने वाले प्यूरिन नाम के पदार्थ के टूटने से भी बनता है, जो कुछ खास खाद्य पदार्थों और बॉडी सेल्स में मौजूद होते हैं। बता दें कि गाउट का लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल बनाकर दर्द और सूजन पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें- क्या (गठिया) गाउट की समस्या में प्रेग्नेंसी पर प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से

गाउट के आम ट्रिगर कौन-से हैं? (What are the Common Triggers of Gout)

1. खानपान की गलतियां

कुछ खाद्य पदार्थों में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है, जैसे:

  • रेड मीट
  • ऑर्गन मीट (लिवर)
  • सीफूड (झींगे, सार्डिन, एंकोवीज)
  • मीठे ड्रिंक और फ्रुक्टोज युक्त ड्रिंक
  • अल्कोहल, विशेषकर बियर और व्हिस्की

अगर आप गाउट की समस्या को ट्रिगर होने से रोकना चाहते हैं कि हरी सब्जियों, फल, साबुत अनाज और लो-फैट डेयरी से भरपूर आहार ले सकते हैं। इसके बाद पानी ज्यादा पी सकते हैं।

2. पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

अगर आप गाउट की समस्या को ट्रिगर होने से बचाना चाहते हैं, तो पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन बहुत जरूरी है। बता दें कि कम पानी पीने के कारण यूरिक एसिड पेशाब के जरिए शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है। ऐसे में रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।

3. अल्कोहल का सेवन

अल्कोहल शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में आपको बियर जैसी अल्कोहोलिक ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ाती है। ध्यान रखें कि अगर आपको गाउट की समस्या है, तो शराब से पूरी तरह परहेज करना सही है।

4. तेजी से वजन घटना या उपवास

क्रैश डाइटिंग, लंबा उपवास या अचानक वजन कम करने की कोशिश से भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में आपको वजन धीरे-धीरे और चिकित्सकीय निगरानी में ही घटाना चाहिए।

5. कुछ दवाएं

कुछ दवाओं के कारण भी गाउट की समस्या ट्रिगर हो सकती है। जैसे कि डाययूरेटिक्स, लो-डोज एस्पिरिन और इम्यूनोसप्रेसेंट दवाएं भी यूरिक एसिड को बढ़ा सकती है। अगर आप इन दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

6. तनाव और अन्य बीमारियां

मानसिक तनाव, सर्जरी, संक्रमण या शारीरिक आघात (Physical Trauma) गाउट अटैक को ट्रिगर कर सकते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपको तनाव को कंट्रोल रखना है और शरीर को पर्याप्त आराम देने की जरूरत है।

गाउट के लिए मदद लें- Seek Help for Gout

  1. चिकित्सकीय सलाह: गाउट की समस्या को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आपको अपने लक्षण किसी अनुभवी चिकित्सक को जरूर बताने चाहिए। इससे गाउट की समस्या से बचाव की कोशिश की जा सकती है।
  2. दवा: अगर आप गाउट के लक्षणों को मैनेज करना चाहते हैं, तो कुछ दवाइयों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, आपको डॉक्टर की सलाह के बिना दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. लाइफस्टाइल में बदलाव: लाइफस्टाइल में बदलाव जैसे कि आहार और व्यायाम जैसी हेल्दी आदतों की मदद से आप गाउट की समस्या से बचा सकते हैं। साथ ही, ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- गठिया (गाउट) होने पर नहीं पीनी चाहिए ये 4 ड्रिंक्स, जानें एक्सपर्ट से

गाउट के अटैक को सही लाइफस्टाइल, संतुलित आहार, भरपूर पानी और नियमित दवाओं के जरिए रोका जा सकता है। अगर आपके जोड़ों में बार-बार सूजन या दर्द होता है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। गाउट एक नियंत्रण योग्य बीमारी है। ऐसे में आपको सतर्कता और नियमित देखभाल करनी चाहिए।

FAQ

  • एक अच्छा गाउट आहार क्या है?

    गाउट की समस्या से बचाव के लिए आप डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आप हरी सब्जियों और अन्य मांस रहित प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। इस स्थिति में आप मटर, बीन्स, दाल, टोफू, पत्तेदार और स्टार्च वाली सब्जियां खा सकते हैं। 
  • क्या गाउट का इलाज संभव है?

    जी नहीं, गाउट का कोई सटीक इलाज नहीं है। आप इस स्थिति को सिर्फ कंट्रोल कर सकते हैं। एक बार जब आप अपने लक्षणों को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, तो यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है। 
  • गाउट का पहला लक्षण क्या है?

    गाउट के दौरान, आपको एक या कुछ जोड़ों में दर्द का अनुभव हो सकता है। ऐसे में बड़े पैर के अंगूठे, घुटने या टखने के जोड़ सबसे ज्यादा असर होता है। इसके अलावा, दर्द अक्सर रात के समय भी शुरू होता है। 

 

 

 

Read Next

आपकी फर्टिलिटी को खराब कर सकते हैं ये 5 इंफेक्शन, हो जाएं तो सावधानी है जरूरी

Disclaimer