Doctor Verified

क्या दांतों में ब्रेसेस (दांतों में तार) लगवाने से चेहरे की बनावट बदल जाती है? जानें सावधनियां

Can Braces Change Your Face Shape: दांतों की बनावट ठीक करने के लिए डेंटल ब्रेसेस लगवाने के बाद जबड़े और चेहरे की बनावट में बदलाव हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दांतों में ब्रेसेस (दांतों में तार) लगवाने से चेहरे की बनावट बदल जाती है? जानें सावधनियां


Can Braces Change Your Face Shape: दांतों से जुड़ी गड़बड़ी और दांतों के आकार या गैप को ठीक करने के लिए डेंटल ब्रेसेस लगाए जाते हैं। डॉक्टर की देखरेख में धातुओं या प्लास्टिक से बने तार को दांतों और मसूड़ों के बीच फिट किया जाता है। डेंटल ब्रेसेस का इस्तेमाल करने के बाद कुछ समय तक मरीज को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसे लगाने के बाद मसूड़ों से ब्लीडिंग समेत कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसा कहा जाता है, कि डेंटल ब्रेसेस का इस्तेमाल करने के बाद व्यक्ति के मुंह और चेहरे की साइज और बनावट में भी बदलाव आ सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या दांतों में ब्रेसेस लगवाने के बाद चेहरे की बनावट बदल जाती है और इससे जुड़ी सावधानियां।

क्या दांतों में ब्रेसेस लगवाने से चेहरे की बनावट बदल जाती है?- Can Braces Change Your Face Shape in Hindi

ब्रेसेस लगवाने की प्रक्रिया के बाद, कुछ लोगों को लगता है कि उनके चेहरे का आकार भी बदल जाता है। जब आपके दांतों का गैप कम होता है या इसमें मौजूद गड़बड़ी ठीक हो जाती है, तो इसकी वजह से जबड़े के साथ आपके चेहरे, होंठ और मुंह का आकार भी समानांतरित हो जाता है। इसकी वजह से कुछ लोगों को लगता है कि इस प्रक्रिया के कारण उनका चेहरा पतला दिखने लगता है, जबकि कुछ लोगों को लगता है कि उनका चेहरा पुराने से कई गुना आकर्षक और सिमेट्रिक हो गया है।

Can Braces Change Your Face Shape

इसे भी पढ़ें: दांतों को स्वस्थ रखने के लिए 6 घरेलू नुस्खे, जो पुराने समय से किए जा रहे हैं प्रयोग

डेंटल ब्रेसेस के नुकसान- Side Effcts Of Dental Braces in Hindi

डेंटल ब्रेसेस लगवाने के बाद कुछ लोगों को गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन और ब्लीडिंग जैसी समस्या का खतरा भी रहता है। ब्रेसेस दांतों को सही स्थान पर लाने के लिए दबाव डालते हैं, जिसकी वजह से दर्द और ब्लीडिंग जैसी समस्या का खतरा रहता है। इसके अलावा कुछ लोगों को ब्रेस पहनने के बाद खाने में दिक्कत हो सकती है। कई बार ब्रेस के कारण लोगों को खाने में मुश्किल होती है या उन्हें खाना खाने के बाद अपने दांतों को साफ करने में समस्या होती है। 

ब्रेसेस पहनने के बाद ध्यान रखें ये सावधानियां

ब्रेसेस का उपयोग करने से पहले, आपको कुछ सावधानियों का पालन करना चाहिए। ब्रेसेस हमेशा एक्सपर्ट डेंटिस्ट की देखरेख में ही लगवाएं। ऐसे में आपके दांतों का सही निरीक्षण होगा और सही तरीके से ब्रेसेस लग जाएंगे। इसके अलावा ब्रेसेस लगवाने के बाद खानपान से जुड़ी सावधानियों का ध्यान रखें। इसे लगवाने के बाद डेंटिस्ट द्वारा बताए गए नियमों का पालन जरूर करें। ब्रेसेस के इस्तेमाल के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डेंटिस्ट से संपर्क जरूर करें। ब्रेसेस लगवाने के बाद ब्लीडिंग, सूजन, दर्द आदि को नजरअंदाज करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

क्या गर्मी के मौसम में पीला पेशाब आना सामान्य है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version