Doctor Verified

क्या गर्मी के मौसम में पीला पेशाब आना सामान्य है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Yellow Urine During Summer: आमतौर पर शरीर में पानी की कमी होने पर पेशाब का रंग पीला हो जाता है। गर्मी के मौसम में यह स्थिति बेहद सामान्य होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्मी के मौसम में पीला पेशाब आना सामान्य है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Yellow Urine During Summer: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आने लगते हैं। बढ़ते तापमान के कारण शरीर से पसीना भी खूब निकलता है। इस मौसम में पानी की कमी, ज्यादा पसीना आने या धूप में रहने की वजह से पेशाब के रंग में भी बदलाव या जाता है। इसकी वजह से पेशाब पीले रंग का हो जाता है। आमतौर पर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, पेशाब के रंग में बदलाव शरीर में पनप रही कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, गर्मियों में पेशाब का रंग पीला होना सामान्य है या नहीं?

क्या गर्मी के मौसम में पीला पेशाब आना सामान्य है?- Yellow Urine Causes During Summer in Hindi

शरीर में पानी की कमी के कारण पेशाब के रंग में बदलाव हो जाता है। इसके अलावा बहुत तेज बुखार, डिहाइड्रेशन, बहुत ज्यादा शराब का सेवन आदि के कारण भी पेशाब का रंग पीला हो सकता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "आमतौर पर शरीर में पानी की कमी होने पर पेशाब का रंग पीला हो जाता है। गर्मी के मौसम में यह स्थिति बेहद सामान्य होती है। लेकिन लगातार कई दिनों तक पीला पेशाब आना किसी भी मौसम में सामान्य नहीं होता है।"

Yellow Urine During Summer

इसे भी पढ़ें: ऑर्गन डैमेज होने पर पेशाब में दिखते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

गर्मियों में पेशाब का रंग पीला होने के ये कारण हो सकते हैं-

1. डिहाइड्रेशन- गर्मियों में पसीना ज्यादा निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसकी वजह से भी पेशाब का रंग पीला हो सकता है।

2. अनहेल्दी डाइट- ज्यादा अल्कोहल, कॉफी, चाय समेत अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से भी पेशाब का रंग पीला हो सकता है।

3. बीमारी- कई बार यह स्थिति किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है, जैसे किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियां।

इसे भी पढ़ें: पेशाब का रंग दे सकता है शरीर में पल रही बीमारियों का संकेत, डॉक्टर से जानें किस रंग का क्या है मतलब

पेशाब पीला आने से बचाव के उपाय

पेशाब के रंग में बदलाव को रोकने के लिए इन उपायों का ध्यान रखें-

1. पानी पीना- पानी की पर्याप्त मात्रा शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और पेशाब का रंग भी सामान्य रहेगा।

2. अल्कोहल और कॉफी का सेवन कम करें- ज्यादा मात्रा में अल्कोहल और कॉफी का उपयोग करने से बचें।

3. डॉक्टर की सलाह लें- लंबे समय तक बिना किसी वजह के पेशाब के रंग में बदलाव होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

4. डाइट में सुधार करें- स्वस्थ और पौष्टिक आहार लें और अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें।

गर्मियों में पेशाब का पीला रंग सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि यह स्थिति लगातार बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और जांच कराएं। इसके अलावा नियमित रूप से पानी पीने, स्वस्थ खानपान, और संतुलित जीवनशैली अपनाने से आप इस समस्या से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

Electrophysiological Test क्या है? डॉक्टर से जानें कब और क्यों पड़ती है इस टेस्ट की जरूरत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version