Foods That Can Change the Color of Your Pee in Hindi: पेशाब का रंग काफी हद तक सेहत के बारे में बताता है। अगर आपका यूरीन सफेद है तो इससे अंदाजा लगाएं कि आपकी सेहत अच्छी है। अगर पेशाब का रंग लाल या ज्यादा पीला है तो इसका मतलब आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं। पेशाब के रंग में बदलाव दिखने पर इसे बिलकुल नजरअंदाज न करें। कुछ मामलों में ये किडनी के साथ ही यूरीन से जुड़ी समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। आमतौर पर इंसान के पेशाब का रंग हल्का पीला या सफेद होता है।
कई बार पीले रंग की पेशाब आने को डिहाइड्रेशन (Yellow Urine Causes Dehydration) से जोड़ा जाता है। लेकिन, कई बार खान-पान भी पेशाब के रंग को प्रभावित कर सकता है। कुछ फूड्स का सेवन करना आपकी पेशाब के रंग को भी प्रभावित कर सकते हैं। चुकंदर, गाजर और संतरे आदि जैसे फूड्स कई बार पेशाब का रंग बदलने का कारण भी बन सकता है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं कौन से फूड्स खाने से पेशाब का रंग बदल सकता है। (What Foods Can Change Urine Color in Hindi) -
1. फूड डाई (Food Dye Can Cause Change in Urine Color in Hindi)
फूड डाई एक प्रकार का आर्टिफिशियल कलर है, जिसे आमतौर पर खाने के रंग को बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फूड डाई का इस्तेमाल आमतौर पर खाद्य पदार्थों को और गाढ़ा करने के लिए किया जाता है। इसके चलते आपके पेशाब का रंग कई बार बदल सकता है। कुछ एनर्जी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
2. गाजर (Carrot Can Cause Change in Urine Color in Hindi)
गाजर का सेवन करना भी कुछ मामलों में पेशाब का रंग बदलने का कारण बन सकता है। दरअसल, गाजर में बीटा-कैरोटीन नामक पिग्मेंट होती है। यह गाजर के रंग को लाल और संतरी बनाने का काम करता है। गाजर खाने से कई बार पेशाब का रंग हल्का लाल या संतरी भी हो सकता है।
3. काली मुलेठी (Black Licorice Can Cause Change in Urine Color in Hindi)
अगर आप काली मुलेठी का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे कई बार आपकी पेशाब का रंग बदल सकता है। ज्यादा ब्लैक लिकोरिस खाने से आपकी पेशाब का रंग हरा (What Causes Green Pee) हो सकता है। हालांकि, ऐसे मामलों में पेशाब का रंग बदलना कोई घबराने की बात नहीं है। कई बार इसे नजरअंदाज भी किया जा सकता है।
4. चुकंदर (Beetroot Can Cause Change in Urine Color in Hindi)
चुकंदर का सेवन करना न केवल आपके पेशाब बल्कि, मल के रंग को भी बदलने का काम करता है। अगर आप चुकंदर का सेवन करते हैं तो (How Beetroot Cause Red Urine) स्वाभाविक है कि आपके पेशाब का रंग लाल और हल्का गुलाबी हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि, चुकंदर में बेलालेइन्स नामक पिग्मेंट्स पाए जाते हैं, जिसकी वजह से चुकंदर में 95 फीसदी तक लाल रंग होता है।
इसे भी पढ़ें - इन 6 फूड्स के सेवन से आपको हो सकती है पेशाब में सफेदी (क्लाउडी यूरिन) की समस्या, जानें क्या है कारण
5. स्ट्रॉबेरीज (Strawberry Can Cause Change in Urine Color in Hindi)
स्ट्रॉबेरीज खाना भी कई बार पेशाब का रंग बदलने का कारण बन सकता है। दरअसल, स्ट्रॉबेरी में एंथोक्यानिन्स नामक तत्व पाया जाता है, जिससे स्ट्रॉबेरी का रंग और गाढ़ा होता है। इसे खाने से कई बार कुछ समय के लिए आपके यूरीन का रंग हल्का लाल हो सकता है।