Doctor Verified

खांसते हुए पेशाब निकल जाने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

कई बार खांसते-खांसते लोगों की पेशाब निकल जाती है। आमतौर पर लोग इस स्थिति को ज्यादा गंभीर नहीं लेते हैं। हालांकि, अगर आप के साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो यह कुछ समस्याओं का कारण हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खांसते हुए पेशाब निकल जाने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

महिलाएं हो या पुरुष हर किसी के साथ जिंदगी में कई बार ऐसा होता है कि वह दिल खोलकर हंस रहे होते हैं और उनकी पेशाब की कुछ बूंदें  निकल जाती हैं। अब सुनने और पढ़ने में यह भले ही अजीब सा लग रहा हो, लेकिन ऐसा सभी के साथ कभी न कभी होता ही है। हालांकि, अगर यह स्थिति कभी-कभी आ रही है, तो इसे नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन अगर खांसते हुए पेशाब निकलने की समस्या बार-बार हो रही है, तो आपको इसे नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए। ऐसा शरीर में पनप रही कई समस्याओं के कारण हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम इन्हीं समस्याओं के बारे में बात करेंगे। खांसते हुए पेशाब निकलने की समस्या किन कारणों से होती है, इस बात की जानकारी हमें डॉ. हरीश भाटिया से मिली है। आइए इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

खांसते हुए पेशाब क्यों निकलती है?

urine leak

क्रोनिक रेस्पिरेटरी कंडीशन के कारण

डॉ. भाटिया के मुताबिक, क्रोनिक रेस्पिरेटरी कंडीशन की वजह से व्यक्ति का खांसते हुए पेशाब निकल जाता है। दरअसल, लंबे समय से चली आ रही सांस से जुड़ी समस्याओं और पुराणी खांसी की वजह से मूत्र असंयम (urinary incontinence) की समस्या हो सकती है। ऐसे में जब भी व्यक्ति खांसता है, तो उनकस ब्लैडर पेशाब को होल्ड नहीं कर पाता है। इसी वजह से खांसते हुए पेशाब की कुछ बूंदें निकल जाती है।

ओवरवेट के कारण

अगर आप ओवरवेट हैं, तो मूत्र असंयम की समस्या होना आम बात है। बता दें कि ज्यादा वेट के कारण ब्लैडर कमजोर होने लगता है। ऐसे में यूरिन को होल्ड करने में समस्या हो सकती है। अगर आप ओवरवेट या डायबिटीज के मरीज हैं, तो पेशाब होल्ड करने में परेशानी हो सकती है।  

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Harish Bhatia (@dr.harishbhatia)

पेल्विक मसल्स का कमजोर होना

अगर किसी व्यक्ति की पेल्विक मसल्स कमजोर होती है, तब भी यूरिन को होल्ड करने में समस्या हो सकती है। बता दें कि पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां, ब्लैडर और यूट्रस को सपोर्ट करती हैं। यह मसल्स कमजोर होती हैं, तो ब्लैडर को सपोर्ट नहीं कर पाती हैं। ऐसे में यूरिन लीकेज की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- पेल्विक फ्लोर से जुड़े इन 3 मिथकों पर करते हैं भरोसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी सच्चाई

यूरिन लीकेज की समस्या से कैसे बचें?

- अगर आप यूरिन लीकेज की समस्या का लंबे समय से सामना कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। यह स्थिति गंभीर रूप भी ले सकती है। इस तरह आप खुद को भविष्य में होने वाली कई समस्याओं से बचा सकते हैं।
- यूरिन लीकेज की समस्या से बचने के लिए आपको तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना चाहिए। इस स्थिति में पानी ज्यादा पिएं और पेशाब को घंटों रोक कर न रखें।
साथ ही, आपको खानपान में हेल्दी और पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए।
- कुछ ऐसे एक्सरसाइज करें, जो यूरिन इनकंटीनेंस की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस स्थिति में आपको पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसे में आप कीगल एक्सरसाइज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्लैडर को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, पेशाब से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

अगर आपको भी छींकते या खांसते समय यूरिन लीक होने की समस्या हो रही है, तो इसे इग्नोर न करें। यह स्थिति आपकी बॉडी में पनप रही कई बीमारियों का पता लगा सकते हैं। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Read Next

ऑस्मोटिक फ्रेजिलिटी टेस्ट क्या है? डॉक्‍टर से जानें कब पड़ती है इसे करवाने की जरूरत

Disclaimer