Doctor Verified

ऑर्गन डैमेज होने पर पेशाब में दिखते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Organ Damage Symptoms in Urine: शरीर के आंतरिक अंगों में खराबी के कुछ लक्षण पेशाब करते समय दिखते हैं, जानें इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
ऑर्गन डैमेज होने पर पेशाब में दिखते हैं ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज


Organ Damage Symptoms in Urine: शरीर के हर अंग के कामकाज को ठीक रखने के लिए इनके लक्षणों को पहचानना भी जरूरी होता है। शरीर के किसी भी अंग में खराबी या परेशानी आने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं, इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से काईऊ गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर के आंतरिक अंग में खराबी आने पर आपके पेशाब में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, इन लक्षणों को सही समय पर पहचान लेने से आप ऑर्गन फेलियर या डैमेज की समस्या से बच सकते हैं। मूत्र प्रणाली शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। आइए इस लेख मेंन विस्तार से जानते हैं ऑर्गन डैमेज होने पर पेशाब में दिखने वाले लक्षणों के बारे में।

ऑर्गन डैमेज होने पर पेशाब में दिखते हैं ये लक्षण- Organ Damage Symptoms in Urine in Hindi

1. पेशाब करते समय ब्लड आना

यदि मूत्र या पेशाब में रक्त का मिश्रण हो, तो इसे हेमैटूरिया कहा जाता है। इस स्थिति में आमतौर पर लाल या गहरे पीले रंग का पेशाब होता है। यह सीधे तौर पर किडनी या मूत्रपथ की समस्याओं का संकेत हो सकता है और इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Organ Damage Symptoms in Urine

इसे भी पढ़ें: पेशाब करते समय कंपकंपी क्यों आती है? डॉक्टर से जानें इस समस्या के कारण और बचाव

2. पेशाब में बदबू

किडनी डैमेज होने पर पेशाब में बदबू आने की समस्या हो सकती है। पेशाब से बदबू आने को सामान्य समझकर नजरअंदाज करने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

3. मूत्रपथ में दर्द या जलन

यदि मूत्रपथ में किसी अंग को नुकसान पहुंचता है, तो मूत्रपथ में दर्द या जलन का अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में पेशाब करने में कठिनाई हो सकती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पेशाब रुक-रुक कर आना हो सकता है इन समस्याओं का संकेत, जानें बचाव

4. पेशाब में झाग आना

पेशाब करते समय झाग आना सामान्य नहीं होता है। यह स्थिति किडनी और मूत्राशय से जुड़ी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकती है। लंबे समय तक पेशाब से झाग आना किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकता है। 

5. पेशाब के रंग में बदलाव

पेशाब के रंग में असामान्य बदलाव भी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। मसल डैमेज होने, किडनी से जुड़ी परेशानी और कैंसर जैसी स्थिति में पेशाब के रंग मेंन असामान्य बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

पेशाब करते समय दिखने वाले इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसे नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। यह स्थिति शरीर में पानी की कमी, शराब का ज्यादा सेवन और खानपान में गड़बड़ी के कारण भी हो सकती हैं, लेकिन कुछ समय में यह अपने आप ठीक हो जाती हैं। लंबे समय तक पेशाब से जुड़े ये लक्षण दिखें तो, तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

नोट: यह लेख बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर से मिले इनपुट पर आधारित है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer