Kidney Damage Symptoms on Tongue: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसकी वजह से किडनी डैमेज हो सकती है। किडनी शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसका काम शरीर में मौजूद अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना और ब्लड को फिल्टर करने में मदद करना होता है। किडनी खराब होने पर यूरिन और ब्लड को फिल्टर करने में दिक्कत होती है। इसकी वजह से शरीर गंभीर रूप से बीमारियों का शिकार हो सकता है। किडनी में खराबी आने पर शरीर में कई लक्षण दिखते हैं, इन लक्षणों को सही समय पर पहचानकर उचित कदम उठाने से आप इसे डैमेज होने से बचा सकते हैं। किडनी में खराबी के कुछ संकेत और लक्षण आपकी जीभ पर भी दिखाई देते हैं, आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।
किडनी डैमेज होने पर जीभ पर दिखते हैं ये लक्षण- Kidney Damage Symptoms on Tongue in Hindi
लंबे समय तक अनहेल्दी फूड्स का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली अपनाने वाले लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर कहते हैं, "किडनी में खराबी आने पर शरीर की लार ग्रंथियां भी प्रभावित होती हैं और इसकी वजह से मुंह ड्राई होने लगता है। जिसकी वजह से जीभ के रंग और इसकी हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होती है।"
इसे भी पढ़ें: स्किन में ये बदलाव हो सकते हैं किडनी में खराबी के संकेत, जानें बचाव के टिप्स
किडनी में खराबी के ये संकेत आपकी जीभ पर दिखाई देते हैं-
1. जीभ पर सफेद धब्बे
जीभ पर अचानक सफेद रंग के चक्कते या धब्बे दिखना भी किडनी में खराबी के लक्षण हो सकते हैं। इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। किडनी में खराबी आने पर लार ग्रंथियां प्रभावित होती हैं, इसकी वजह से जीभ पर सफेद रंग के धब्बे आ सकते हैं।
2. जीभ सूखना
जीभ ड्राई होना या लार कम बनना भी किडनी में खराबी का संकेत होता है। किडनी डैमेज होने से बचाने के लिए इन लक्षणों को नजरंदाज करने से बचना चाहिए।
3. जीभ पर मेटल जैसा फील होना
जीभ पर मेटल जैसा फील होना भी किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत है। अगर आपको बार-बार ऐसा महसूस होता है, तो बिना देर किये डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
4. जीभ से ब्लीडिंग होना
जीभ से ब्लीडिंग होना भी सामान्य नहीं है, इसे नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। किडनी इन्फेक्शन या किडनी से जुड़ी अन्य स्थितियों में इसका खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: क्रोनिक किडनी डिजीज क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
किडनी को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए आपको समय-समय पर इसकी जांच करानी चाहिए। इसके अलावा रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और खानपान से जुड़ी आदतों का ध्यान रखने से आप किडनी से जुड़ी गंभीर परेशानियों का शिकार होने से बच सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)