Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

How Long Does It Take To Lower High Cholesterol: दवाओं के माध्यम से हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने में लगभग 5 से 6 महीने लग जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से


How Long Does It Take To Lower High Cholesterol: बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी खाना खाने की वजह से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब आपके शरीर में बैड फैट बढ़ जाता है, तो यह नसों में जाकर जम जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने के लिए डॉक्टर मरीजों को दवाओं के सेवन के अलावा खानपान और जीवनशैली में जरूरी सुधार करने की सलाह देते हैं। खानपान में गड़बड़ी होने पर यह स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक होने में कितना समय लगता है और ठीक करने के टिप्स।

हाई कोलेस्ट्रॉल कितने दिन में ठीक हो जाता है?- How Long Does It Take To Lower High Cholesterol in Hindi

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का लेवल 100 mg/dL से कम होना सामान्य माना जाता है। अगर इससे ज्यादा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अगर 130 mg/dL से ज्यादा है, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "दवाओं के माध्यम से हाई कोलेस्ट्रॉल को ठीक करने में लगभग 5 से 6 महीने लग जाते हैं। दवाओं के सेवन के साथ अगर आप खानपान और जीवनशैली में सुधार करते हैं, तो इसे जल्दी कंट्रोल किया जा सकता है।"

How Long Does It Take To Lower High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: ट्राइग्लिसराइड्स, एचडीएल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में क्या अंतर होता है? जानें डॉक्टर से

हर व्यक्ति के शरीर में बैड और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अलग-अलग हो सकती है और इसके आधार पर ही इसे ठीक करने में अलग-अलग समय लग सकता है। दवाओं के सेवन के अलावा नियमित रूप से व्यायाम करने और खानपान ठीक रखने से हाई कोलेस्ट्रॉल को जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है। युवाओं की तुलना में बुजुर्गों में हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ज्यादा समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi

  • सीने में दर्द और बेचैनी
  • सांस लेने में परेशानी
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • अचानक से घबराहट होना
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • मतली और उल्टी की समस्या

आमतौर पर डॉक्टर मरीजों को बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए दो से तीन महीने तक दवा खाने की सलाह दे सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है। ऐसे लोगों को लंबे समय तक इलाज की जरूरत होती है। डॉ कपूर कहते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल को जड़ से ठीक किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए दवाओं के सेवन के साथ आपको डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखना होगा। एक बार कोलेस्ट्रॉल ठीक हो जाने के बाद दोबारा लापरवाही बरतने से यह फिर से बढ़ सकता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Pans for Cooking: किस तरह के पैन में खाना पकाना होता है ज्यादा सुरक्षित? जानें सही पैन चुनने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version