कई बार हमारे शरीर में अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। यह लक्षण गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। आपने नोटिस किया होगा कि कुछ समस्याओं के शुरुआती लक्षणों में आपको आंखों में लालिमा, स्किन का नीला पड़ना, नाखून का टूटना और पीलापन देखने को मिलता है। डॉक्टर्स बताते हें कि सामान्य रूप से नाखूनों का रंग गुलाबी होता है। लेकिन, जब आपके नाखूनों का रंग पीला दिखने लगते हैं, तो इसे ब्यूटी से जुड़ी समस्या नहीं समझना चाहिए। यह आपके शरीर में होने वाले कई तरह की मेडिकल कंडीशन का कारण हो सकता है। इस लेख में ईडेन स्किन क्लीनिक के कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ अमिषा महाजन से जानते हैं कि किन समस्याओं से आपके नाखून का रंग पीला पड़ने लगता है?
नाखून पीले होने के क्या कारण हो सकते हैं? - Causes Of Yellow Nail In Hindi
येलो नेल सिंड्रोम (Yellow Nail Syndrome)
येलो नेल सिंड्रोम (Yellow Nail Syndrome) एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है, जो नाखूनों के रंग और बनावट में बदलाव का कारण बनती है। यह सिंड्रोम आमतौर पर तीन मुख्य लक्षणों से पहचाना जाता है। इसमें नाखूनों का पीलापन और मोटा होना, रेस्पिरेटरी संबंधी समस्या और लिम्फेटिक प्रणाली में गड़बड़ी के चलते हैं कि पैरों में सूजन हो सकती है। यह समस्या किसी भी आयु के लोगों को हो सकती है। यह एक ऑटोइम्यून या आनुवंशिक समस्या भी हो सकती है।
फंगल संक्रमण (Fungal Infection)
नाखूनों में सबसे आम संक्रमणों में से एक है फंगल संक्रमण, जो नाखूनों को पीला और मोटा बना देता है। यह आमतौर पर नमी में रहने वाले लोगों में देखा जाता है।
डायबिटीज (Diabetes)
डायबिटीज वाले मरीजों में ब्लड सर्कुलेशन की कमी और इम्यून सिस्टम की कमजोरी के कारण फंगल संक्रमण जल्दी हो सकता है, जिससे नाखून पीले हो सकते हैं।
सोरायसिस (Psoriasis)
सोरायसिस त्वचा से जुड़ी समस्या है, यह रोग मरीज के नाखूनों को भी प्रभावित कर सकता है। इसमे नाखन मोटे और पीले दिखने लगते हैं।
थायरॉइड समस्याएं
हाइपोथायरॉइडिज्म या हाइपरथायरॉइडिज्म में भी नाखूनों का रंग और बनावट बदल सकती है। शरीर के हार्मोनल में हुए बदलाव इसका कारण माने जाते हैं।
रेस्पिरेटरी संंबंधी समस्या
क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों की बीमारी (COPD), और अस्थमा जैसे रोगों में भी पीले नाखून देखे गए हैं। इसके अलावा, जब लिवर या किडनी ठीक से कार्य नहीं करते, तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं, ऐसे में नाखूनों का रंग बदल सकता है।
नाखूनो के पीलेपन से बचाव के लिए घरेलू उपाय
नाखूनो के पीले पड़ने के पीछे जिम्मेदार कारणों का इलाज करना बेहद आवश्यक होता है। हालांकि, इसमें कुछ घरेलू उपाय भी मददगार हो सकते हैं।
- नाखूनों पर नींबू का रस लगाने से उनका रंग साफ हो सकता है।
- टी ट्री ऑयल स्किन के फंगल संक्रमण को कम करने में मददगार हो सकता है।
- इसके अलावा आप बायोटिन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कमजोर और खराब नाखूनों की कैसे करें देखभाल? एक्सपर्ट से जानें 7 टिप्स
नाखूनों का पीला आपके शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। विशेष रूप से जब यह स्थिति अन्य लक्षणों के साथ दिखाई दे, तो डॉक्टर से सलाह लेना अत्यंत आवश्यक होता है। इसकी सही समय पर पहचान कर उचित इलाज से आप न केवल अपने नाखूनों को स्वस्थ बना सकते हैं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी को बढ़ने से भी रोक सकते हैं।