Expert

नाखूनों में दिखें ये 10 संकेत तो हो जाए अलर्ट, गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण

भंगुर, टूटे, नीले या पीले नाखून खराब स्वास्थ्य का संकेत होते हैं। आइए जानते हैं खराब नाखूनों से स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में कैसे पता लगा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नाखूनों में दिखें ये 10 संकेत तो हो जाए अलर्ट, गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण


सुंदर नाखून आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं। भले ही आपने नेलपेंट न लगाया हो, लेकिन अगर आपके नाखून हेल्दी हैं तो ये वैसे ही सुंदर नजर आएंगे। इतना ही नहीं हेल्दी नाखून आपके स्वस्थ शरीर का संकेत होता है। आप अपने स्वास्थ्य की स्थिति अपने नाखूनों की मदद से आसानी से जान सकते हैं। शरीर में होने वाले किसी भी तरह के पोषक तत्व की कमी या गंभीर बीमारी का संकेत नाखूनों को देखकर पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट जसमीत कौर से जानते हैं अनहेल्दी नाखूनों के कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में जो खराब स्वास्थ्य का संकेत देते हैं। 

खराब नाखूनों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं

1. गहरे या मध्यम वर्टिकल्स लाइन

नाखूनों पर वर्टिकल्स लाइन शरीर में  विटामिन डी3 या बी12 की कमी का संकते हो सकता है। 

2. सफेद धब्बे या पैच

नाखूनों पर छोटे सफेद रंग के धब्बे शरीर में जिंक की कमी का संकेत दे सकते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने और घाव भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

इसे भी पढ़ें: आपको भी है लंबे नाखून रखने का शौक? जान लें इससे होने वाले 5 नुकसान 

3. भंगुर नाखून

भंगुर नाखून (जो नाखून आसानी से टूट जाते हैं) अक्सर हमारे शरीर में बायोटिन यानी विटामिन बी7 या कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है, जो नाखूनोों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। 

4. पीले नाखून

पीले नाखून अक्सर फंगल इंफेक्शन का संकेत होते हैं, जिसके कारण आपके नाखून मोटे हो जाते हैं, उनका रंग बदल जाता है और किनारे टूटने लगते हैं।

5. पूरी तरह से सफेद नाखून

सफेद नाखून किडनी या लीवर से जुड़ी समस्याओं से जुड़ा है। इसलिए नाखूनों का सफेद होना किडनी या लीवर की बीमारी जैसी गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकते हैं।

6. क्लब्ड या उभरे हुए नाखून

जो नाखून क्लब्ड या उभरे हुए दिखाई देते हैं, वे आपके शरीर में क्रोनिक कम ऑक्सीजन स्तर का संकेत दे सकते हैं, जो अक्सर फेफड़ों या दिल से जुड़ी बीमारियों से जुड़ा होता है। 

7. इंडेंटेड नाखून

नाखूनों में गहरे इंडेंटेशन या गड्ढे सोरायसिस जैसी स्किन से जुड़ी बीमारियों से जुड़े हो सकते हैं, इसके अलावा ये अन्य समस्याओं का भी संकेत होता है। 

8. बैंगनी या नीले नाखून

अगर आपके नाखूनों का रंग बैंगनी या नीले नजर आ रहे है तो ये शरीर में अपर्याप्त ब्लड सप्लाई या ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकते हैं।

9. चम्मच के आकार के नाखून

कुछ लोगों के नाखून अंदर की ओर मुड़े होते हैं और दिखने में चम्मच के आकार के होते हैं, उनमें आयरन की कमी यानी एनीमिया का संकेत हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: हाथ के नाखून में दर्द के हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानें बचाव 

10. वर्टिकल लाइनें

नाखूनों पर वर्टिकल लकीरें अक्सर शरीर में आयरन की कमी का संकेत होते हैं, खासकर अगर पीले नाखूनों के साथ ये लकीरें नजर आए। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jasmeet Kaur (@mindfuleating_jasmeet)

अगर आपको अपने नाखूनों में लगातार बदलाव दिखाई देते हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट करें और शरीर में होने वाले अन्य बदलाव पर भी निगरानी रखने की कोशिश करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

म्यूकोसाइटिस क्या है, जिससे जूझ रही हैं एक्ट्रेस हिना खान, जानें इस बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारियां

Disclaimer