Doctor Verified

महिलाओं को पीला वजाइनल डिस्चार्ज क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण

कुछ महिलाओं को पीले रंग का वजाइनल डिस्चार्ज महसूस हो सकता है। आगे जानते हैं महिलाओं को किस वजह से होती है ये समस्या।   
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को पीला वजाइनल डिस्चार्ज क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण


Yellow Vaginal Discharge In Women: महिलाओं को हार्मोनल बदलावों की वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इसमें महिलाओं को डिस्चार्ज की समस्या भी हो सकती है। किसी समस्या के संकेतों के रूप में महिलाओं के डिस्चार्ज का रंग अलग-अलग हो सकता है। वैसे, सामान्य रूप से महिलाओं की योनि से सफेद रंग का डिस्चार्ज हो सकता है। इस तरह के डिस्चार्ज में किसी तरह की समस्या नहीं होती है। लेकिन, यदि महिलाओं के डिस्चार्ज का रंग पीला, गुलाबी या ब्राउन है तो यह समस्या का संकेत हो सकता है। आगे साईं पॉलीक्लीनिक की स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि महिलाओं को किन कारणों से पीले रंग का डिस्चार्ज होता है। 

महिलाओं को पीले रंग का वजाइनल डिस्चार्ज होने के कारण - Causes Of Yellow Vaginal Discharge In Women in Hindi

हार्मोनल परिवर्तन

महिलाओं के शरीर में लगातार हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण भी वजाइना से पीले रंग का डिस्चार्ज हो सकता है। यह गर्भावस्था के दौरान, प्रजनन अंगों के संक्रमण या शरीर के भीतर अन्य हार्मोनल असंतुलन के कारण भी हो सकता है।

yellow vaginal discharge in hindi

इंफेक्शन होना

पीले रंग वजाइनल का वजाइनल डिस्चार्ज होने के मुख्य कारणों में इंफेक्शन को भी शामिल किया जाता है। इन इंफेक्शन में  यीस्ट इंफेक्शन, बैक्टीरियल वेजिनोसिस और ट्राइकोमोनिएसिस आदि को शामिल किया जाता है। इन इंफेक्शन के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। इंफेक्शन में डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराना होता है। 

यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई)

महिलाओंको यौन संचारित इंफेक्शन (एसटीआई) होने पर पीले रंग का वजाइनल डिस्चार्ज हो सकता है। इनमें क्लैमाइडिया, गोनोरिया और ट्राइकोमोनिएसिस सहित अन्य शामिल हो सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को कई समस्याओं को जोखिम अधिक होता है। इससे बचने के लिए आपको तुरंत इलाज कराना चाहिए। 

वायरल इंफेक्शन 

कुछ वायरल इंफेक्शन की वजह से महिलाओं को पीले रंग का वजाइनल डिस्चार्ज हो सकता है। इन वायरल इंफेक्शन में हर्पीस और ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) को शामिल किया जा सकता है। नियमित जांच और सुरक्षित यौन संबंध बनाने से महिलाओें के सेहत पर पड़ने वाले लंबे प्रभावनों कम किया जा सकता है। 

एलर्जी

किसी चीज से संवेदनशीलता की वजह से महिलाओं को एलर्जी हो सकती है। ऐसे में भी महिलाओं को पीले रंग का डिस्चार्ज हो सकता है। ऐसे में आप साफ सफाई पर पूरा ध्यान दें। एलर्जी को फैलने से रोकने के लिए समय रहते डॉक्टर से मिलकर इलाज कराएं। 

इसे भी पढ़ें : महिलाएं ऊपरी पेट की चर्बी (Upper Belly Fat) कम करने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन

Causes Of Yellow Vaginal Discharge In Women: पीले रंग का वजाइनल डिस्चार्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव भी इसकी वजह हो सकती है। इस दौरान पर स्री रोग विशेषज्ञ से मिलक समस्या के कारणों की पहचान करा सकती हैं। यह समस्या महिलाओं को प्रेग्नेंसी के लिए भी गंभीर कारक हो सकती है। 

 

Read Next

हेल्दी रहने के लिए महिलाएं रोज खाएं ये लड्डू, इन 9 स्वास्थ्य समस्याओं में मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version