Expert

महिलाएं ऊपरी पेट की चर्बी (Upper Belly Fat) कम करने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन

Exercises To Reduce Upper Belly Fat: महिलाएं पेट के ऊपर हिस्से के मोटापे को कम करने के लिए घर पर ही कर सकती है ये एक्सरसाइज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं ऊपरी पेट की चर्बी (Upper Belly Fat) कम करने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन


Best Exercise To Reduce Upper Belly Fat: महिलाओं को मोटापे की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। दरअसल, वजन बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। जंक फूड, हार्मोनल बदलाव व प्रेग्नेंसी में डिलीवरी के बाद महिलाओं को अक्सर वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अनिमयित जीवनशैली भी महिलाओं के मोटापे के बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकती है। मोटापे की वजह से महिलाएं हर तरह की ड्रेस नहीं पहन सकती हैं। कुछ ड्रेसज में महिलाओं का लोवर और अपर बेली फैट दिखाई देता है। ऐसे में महिलाओं को अहसजता महसूस होती है। लेकिन, एक्सरसाइज से आप पेट के ऊपरी हिस्से की चर्बी को आसानी से दूर कर सकती हैं। इस लेख में आगे सर्टिफाइड जिम ट्रेनर नेहा से जानते हैं कि महिलाएं पेट के ऊपरी हिस्से के फैट को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज (exercise for upper belly fat) करनी चाहिए। नेहा ने इन एक्सरसाइज को अपने इंस्टा अकांउट पर भी शेयर किया है। 

महिलाओं के अपर बेली फैट को कम करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज - Best Exercises To Reduce Upper Belly Fat For Female In Hindi 

स्कावट ट्विस्ट  

इस एक्सरसाइज (squat twist exercise for upper belly fat) को आप घर पर ही आसानी से कर सकती हैं। इसके लिए आप योगा मैट पर खड़े हो जाएं। इसके बाद दाईं हथेली को बाईं कोहनी, और बाईं हथेली को बाईं कोहनी पर रखें। इसके बाद हाथों को कंधे की सीध में रखें, अब अपने पैरों को करीब एक से दो फीट की खोलें। इसके बाद आप दाएं पैर को घुटने से मोड़कर बाईं ओर ऊपर उठाएं। ठीक इसी तरह दूसरे पैर से भी करें। आप इसे नीचे दी गई वीडियो से भी सीख सकते हैं। 

best exercise for upper belly fat

हैंड बैंड एक्सरसाइज 

एक्सपर्ट नेहा के अनुसार पेट के ऊपरी हिस्से की चर्बी को कम करने के लिए आप योग मैट में खड़े हो जाएं। इस दौरान पैरों के बीच में करीब एक से दो फुट खोलें। इसके बाद आप हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। अब सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की ओर लाएं, इस समय एक पैर को बिना मोड़े हुए ऊपरी की ओर लाएं। एक पैर से इस सेट को करने के बाद आप इसे दूसरे पैर से दोहरा सकती हैं। इस एक्सरसाइज के करीब 10 से 15 सेट करें। धीरे-धीरे इन सेट्स को बढ़ा दें। इससे कुछ सप्ताह में आपको पेट की चर्बी कम होती हुई नजर आएगी। 

साइड बेंड्स

ऊपरी पेट के मोटापे को कम करने के लिए आप साइड बेंड्स एक्सरसाइज (Side Bend Exercise For Upper Belly Fat) भी कर सकते हैं। इसके लिए आप योगा मैट पर खड़ें होकर पैरों को खोल लें। अब हाथों को ऊपर की उठाएं और कमर से शरीर के ऊपरी हिस्से को बिना घुमाएं दाएं और फिर बाएं ओर झुकाएं। इसके 10 से 15 सेट करने से आप अपर बेली फैट को आसानी से कम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए घर पर करें ये 6 आसान एक्सरसाइज, कैलोरी और फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nehafun&fitness��‍♂️��‍♀️ (@nehafunandfitness)

Exercises To Reduce Upper Belly Fat For Female In Hindi : ऊपर बताई गई एक्सरसाइज को आप घर पर भी कर सकती हैं। यह एक्सरसाइज पेट में जमा चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करती है। यह एक्सरसाइज पेट के ऊपरी हिस्से में बनी चर्बी को दूर करने में सहायक हो सकती है। 

 

Read Next

मोटापे का कारण बन सकते हैं ये 7 हेल्दी फूड्स, जानें कारण

Disclaimer