Expert

पेट की चर्बी कम करने के लिए जरूर करें ये एक्सरसाइज, मोटापे से भी मिलेगा छुटकारा

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप सुबह एक्सरसाइज कर सकते हैं। आगे जानते हैं कौन सी एक्सरसाइज से मिलेगा पूरा लाभ।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की चर्बी कम करने के लिए जरूर करें ये एक्सरसाइज, मोटापे से भी मिलेगा छुटकारा


Best Exercise To Reduce Belly Fat: मोटापे की वजह से आपको कई रोग हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर और एक्सपर्ट हमेशा मोटापे को कम करने की सलाह देते हैं।  पेट की चर्बी बढ़ने के कारण आपको हर समय थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है, ऐसे में शरीर में डायिबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम भी बढ़ जाता है। जबकि मोटापे के कारण हृदय संबंधी रोग होने की संभावना अधिक होती है। योगा एक्सपर्ट जूही कपूर ने बैली फैट (How To Reduce Belly Fat) को कम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने योग क्रियाओं, आसन, सूर्यनमस्कार, प्राणायाम से पेट की चर्बी (Belly Fat) को कम करने का उपाय बताया है। 

पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ये एक्सरसाइज - Best Exercise To Reduce Belly Fat In Hindi

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए क्रियाएं

योग क्रिया से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे आंतों की सफाई होती है। जिससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही, शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे शरीर की फैट कम होने लगता है और आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। 

exercise to reduce belly fat

शरीर को टोन करने के लिए आसन 

कुछ विशेष आसान जैसे बोट पोज, प्लैंक, लेग ,रेजेज को लाइफस्टाइल में शामिल कर आप पेट की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी दूर होने लगती है। साथ ही, शरीर का फैट भी कम होने लगता है। 

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मोटापे को आसानी से कम किया जा सकता है। इसमें स्क्वैट्स, डेडलिफ्ट और ओवरहेड प्रेस जैसी एक्सरसाइज कोर सहित कई मांसपेशी पर प्रभाव डालती हैं। इससे कैलोरी बर्न होती है और फैट कम होता है। 

हृदय स्वास्थ्य के लिए सूर्यनमस्कार

सूर्यनमस्कार योग मुद्राओं का कम्पलीट पैकेज है, जो हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक है। इससे कैलोरी बर्न होती है और मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है। रोजाना सूर्यनमस्कार करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही, एनर्जी बनी रही है। इसके नियमित अभ्यास से हृदय संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। 

मन को शांत करने के लिए प्राणायाम

प्राणायाम आपको मानसिक शांति प्रदान करता है। इसके नियमित अभ्यास से आपको सांस संबंधी समस्या नहीं होती है। सात ही, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर होता है। इससे आप पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं। कपालभाति और अनुलोम-विलोम से आपको स्ट्रेस व तनाव में भी आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: कौन सी एक्सरसाइज करने से तेजी से घटता है बैली फैट? फिटनेस कोच से जानें 5 बेस्ट एक्सरसाइज

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@theyoginiworld)

शरीर को फिट और मोटापे को दूर करने के लिए आप ऊपर बताए योग और एक्सरसाइज को नियमित रूप से कर सकते हैं। इसके नियमित अभ्यास से आपको कुछ ही सप्ताह में फर्क दिखने लगेगा। पेट की चर्बी को दूर करने के लिए डाइट में भी बदलाव करें। बाहर का जंक फूड और तली-भुनी चीजों का सेवन न करें। योग और एक्सरसाइज का पूरा लाभ लेने के लिए आप किसी ट्रेनर की देखरेख में योग व एक्सरसाइज करें। साथ ही, पहले से किसी प्रकार की गंभीर समस्या है तो उसे भी ट्रेनर के साथ अवश्य शेयर करें। 

Read Next

वर्कआउट से पहले खुद को जरूर करें हाइड्रेट, जानें इसके टिप्स

Disclaimer