Best Workout To Lose Belly And Side Fat In Hindi: खानपान की बदलती आदतें और खराब लाइफस्टाइल का असर हमारे शरीर पर पड़ता है। आज के समय में अधिकतर लोगों को जंक फूड खाना पसंद है। जंंक फूड आपकी सेहत को खराब करने और मोटापे को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाता है। ऐसे में कुछ ही महिनों में आपको पेट और कमर के पास चर्बी बनती या उभरती हुई महसूस होती है। पेट और साइड फैट (लव हैंडल्स) घटाना सबसे चुनौतीपूर्ण फिटनेस लक्ष्यों में से एक हो सकता है। मोटापा हृदय रोग, डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से सही वर्कआउट करने और संतुलित आहार अपना सकते हैं। इससे आप पेट और साइड फैट को प्रभावी तरीके से कम कर सकते हैं। इस लेख में इंस्टाग्राम में लोगों को हेल्थ टिप्स देने वाली फिटनेस कोच नेहा से जानते हैं कि पेट और साइड फैट को दूर करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज (Best Workout To Lose Belly And Side Fat In Hindi) कर सकते हैं।
बैली फैट और कमर की चर्बी को दूर करने के लिए करें ये एक्सरसाइज - Best Workout To Lose Belly And Side Fat In Hindi
घुटनों और हाथ की एक्सरसाइज
यदि आपके पेट के ऊपरी हिस्से में ज्यादा फैट है तो आप सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद हाथों को ऊपर कर अब हाथों को घुटने के पास लाएं और घुटने को कमर तक उठाएं। इसी प्रक्रिया को दोनों पैरों से बारी-बारी करें। इस एक्सरसाइज को आप 2 से 3 मिनट कर सकते हैं।
हाई नीस - High Knees
यदि, किसी महिला या पुरुष के पेट के निचले हिस्से पर फैट बढ़ गया है। तो वह अपनी हथेलियों को कमर पर रखें। इसके बाद घुटनों को कमर तक उठाएं। यह प्रक्रिया एक एक कर दोनों पैरों से करनी है। करीब 2 से 3 मिनट तक इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इसके बाद समय के साथ एक्सरसाइज को लंबी कर सकते हैं।
मार्च विद ट्विस्ट - March With Twist
यह एक्साइज मार्च विद ट्विस्ट की तरह ही होती है। इसमें साइड फैट पर कार्य किया जा सकता है। इसके लिए आप दोनों हथेलियों को सिर के पीछे रखें। अब आप दाएं ओर झुके और दाएं पैर के घुटने को ऊपर लाएं। इसी तरह दूसरे पैर से भी करें। इससे साइड फैट तेजी से कम होता है।
माउंटेन क्लाइंबर्स - Mountain Climbers
इसमें आप खड़े होकर हाथों को ऊपर करें। अब एक पैर को मोड़ते हुए उसके हाथों को पैरों के नीचे लाते हुए छूएं। यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ दोहराएं। इससे आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, मिलेगा फायदा
View this post on Instagram
Best Workout To Lose Belly And Side Fat In Hindi: बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप इस एक्सरसाइज को एक्सपर्ट की देखरेख में करें। साथ ही, डाइट और लाइफस्टाइल में ध्यान देना भी आवश्यक है। ऊपर बताई गई एक्सरसाइज के सेट को आप धीरे-धीरे करके बढ़ा सकते हैं। सभी एक्सरसाइज के मूल रूप में थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है।