Expert

पेट और हिप्स की चर्बी कम करने के लिए रोज करें हिप वॉक, जानें करने का तरीका

पेट और हिप्स का फैट आपके लुक्स को खराब कर सकती है। ऐसे में हिप और बेली फैट कम करने के लिए आइए जानते हैं हिप वॉक एक्सरसाइज करने के फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट और हिप्स की चर्बी कम करने के लिए रोज करें हिप वॉक, जानें करने का तरीका


मोटापा एक ऐसी स्थिति है, जो न सिर्फ आपके लुक्स को खराब कर सकता है, बल्कि आपकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव डालता है। कई बार एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेने के बाद भी आपके पेट और हिप्स पर जमी चर्बी कम नहीं हो पाती है। बेली फैट और हिप्स का बढ़ना अक्सर मोटापे के कारण होता है। कुछ लोगों के शरीर में ज्यादातर चर्बी उनके इन्हीं स्थानों पर जमा होती है, जिसे कम करना कई बार मुश्किल हो जाता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग अक्सर घरेलू उपायों के साथ तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन इसके बाद भी अगर वे पेट और हिप्स के आसपास जमी चर्बी को कम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अगर पेट और हिप्स की चर्बी कम करना चाहते हैं तो अपने फिटनेस रूटीन में हिप वॉक एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पेट और हिप्स की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। तो आइए नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रिशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से जानते हैं हिप वॉक एक्सरसाइज के फायदों (How Do You Lose Belly And Hip Fat Fast) के बारे में। 

फैट कम करने के लिए हिप वॉक एक्सरसाइज करने के फायदे - Hip Walk Exercise Benefits To Reduce Fat in Hindi 

न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल ने बताया कि हिप वॉक एक्सरसाइज पेट, हिप्स और जांघों में जमी चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है। इस एक्सरसाइज में हिप्स और जांघों के आसपास की मांसपेशियां जैसे ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स को शामिल करके, इन क्षेत्रों को टोन करने और मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जो हिप्स, पेट और जांघों की मांसपेशियों में सुधार करता है और फेट को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह एक्सरसाइज हिप्स की गतिशीलता और स्थिरता को बढ़ावा देता है, जो शरीर के निचले हिस्सों को बेहतर रखने और शारीरिक गतिविधियों के दौरान चोट लगने के जोखिम को कम करने का काम करते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल के अनुसार हिप वॉक एक्सरसाइज आपके हार्ट हेल्थ को भी बेहतर रखने में फायदेमंद है और शरीर में कुल कैलोरी की मात्रा को भी कम करता है, जो फैट कम करने में मदद कर सकता है, जिस कारण इस एक्सरसाइज को अन्य शारीरिक गतिविधियों के साथ करना आपके सेहत के लिए अच्छा होता है। 

इसे भी पढ़ें- रोज आधे घंटे वॉक और हेल्दी डाइट से मनीष ने घटाया 12 किलो वजन, अब दिखते हैं काफी फिट और हेल्दी

हिप वॉक एक्सरसाइज कैसे करें? - How To Do Hip Walk Exercise in Hindi? 

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पैरों को सीधा रखते हुए अपने हिप्स पर बैठ जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए आगे की ओर बढ़ें, लेकिन ध्यान रहे इस दौरान आपको हिप्स के सहारे ही आगे की ओर बढ़ना है। 5 मिनट तक रोजाना इस तरह से हिप वॉ करने से आपके हिप्स, जांघ और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी। 

संतुलित आहार और अन्य कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइजों के साथ हिप वॉकिंग करने से पेट और शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

पोश्चर ठीक करने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

Disclaimer