
बढ़ती उम्र, गलत खान-पान और कम एक्टिव लाइफस्टाइल के कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों, खासतौर पर हिप्स पर चर्बी जमा हो जाती है। हिप्स पर जमा चर्बी को कम करना आसान नहीं होता, लेकिन सही वॉकिंग तकनीक अपनाकर इसे धीरे-धीरे घटाया जा सकता है। जब बात हिप्स फैट कम करने की हो, तो सिर्फ नॉर्मल वॉकिंग से काम नहीं चलेगा। इसके लिए आपको एक सही तकनीक के साथ वॉक करना होगा, जिसमें पॉवर वॉकिंग, इनक्लाइन वॉक और स्ट्रेचिंग जैसी तकनीकों को शामिल करना जरूरी है। कई लोग घंटों तक वॉकिंग करते हैं, लेकिन फिर भी उनका हिप्स फैट कम नहीं होता, क्योंकि वे सही तरीके से नहीं चलते। वॉकिंग के दौरान सही स्पीड, बॉडी पॉश्चर और वर्कआउट रूटीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, केवल वॉकिंग करने से ही हिप्स की चर्बी नहीं घटेगी, बल्कि इसके साथ हेल्दी डाइट को फॉलो करना भी जरूरी होगा। अगर आप सही वॉकिंग तकनीक और संतुलित आहार अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपको अपने हिप्स शेप में बदलाव नजर आने लगेगा। आइए, जानते हैं हिप्स फैट घटाने के लिए कौन-कौन सी वॉकिंग तकनीक अपनानी चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. पॉवर वॉकिंग अपनाएं- Adopt Power Walking
अगर आप सिर्फ हल्की-फुल्की वॉकिंग कर रहे हैं, तो यह हिप्स फैट घटाने के लिए पर्याप्त नहीं है। पॉवर वॉकिंग एक तेज गति वाली वॉकिंग तकनीक है, जो हिप्स की चर्बी को तेजी से बर्न करने में मदद करती है।
कैसे करें?
- कम से कम 5 मिनट की वार्म-अप वॉक करें।
- इसके बाद तेज गति (6-7 किमी/घंटा) से चलें।
- हाथों को झुलाते हुए चलें, ताकि मेटाबॉलिज्म तेज हो।
- हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30-40 मिनट तक पॉवर वॉक करें।
फायदे
- हिप्स के अलावा पूरी बॉडी से फैट घटता है।
- हार्ट रेट बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
- मसल्स टोन होते हैं और लोअर बॉडी, शेप में आती है।
इसे भी पढ़ें- बिना एक्सरसाइज किए हिप फैट घटाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 5 तरीके
2. वॉकिंग के साथ स्ट्रेचिंग भी करें- Include Stretching with Walking
अगर आप हिप्स फैट तेजी से कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ वॉकिंग करना काफी नहीं है। इसके साथ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को भी शामिल करें।
कैसे करें?
- वॉकिंग से पहले और बाद में 5-10 मिनट तक स्ट्रेचिंग करें।
- हिप ब्रिज, स्क्वाट और लंजेस जैसी स्ट्रेचिंग करें।
- स्ट्रेचिंग के दौरान गहरी सांस लें और सही पॉश्चर बनाए रखें।
फायदे
- हिप्स और जांघों की चर्बी तेजी से घटती है।
- मसल्स रिलैक्स होती हैं और चोट लगने का खतरा कम होता है।
- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
3. इनक्लाइन वॉक करें- Do Incline Walking
सिर्फ सीधी सड़क पर चलने के बजाय इनक्लाइन वॉकिंग को अपनी रूटीन में शामिल करें। यह हिप्स और जांघों के फैट को तेजी से घटाने में मदद करता है।
कैसे करें?
- अगर आप जिम जाते हैं, तो ट्रेडमिल पर 10-12 प्रतिशत इनक्लाइन सेट करके वॉक करें।
- अगर बाहर वॉक कर रहे हैं, तो ऊपर की ओर ढलान वाली जगह चुनें।
- धीमी गति (4-5 किमी/घंटा) से चलें लेकिन लगातार चलें।
फायदे
- हिप्स की चर्बी जल्दी बर्न होती है।
- मसल्स टोनिंग में मदद मिलती है।
- पैर और हिप्स मजबूत होते हैं।
4. हेल्दी डाइट पर फोकस करें- Focus on a Healthy Diet
केवल एक्सरसाइज और वॉकिंग करने से ही हिप्स फैट कम नहीं होगा, बल्कि इसके साथ सही और हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है।
क्या खाएं?
- हाई-प्रोटीन डाइट लें, जैसे कि अंडा, दालें और नट्स।
- ज्यादा फाइबर युक्त चीजें खाएं, जैसे ओट्स, हरी सब्जियां और फल।
- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
क्या न खाएं?
- तले-भुने और जंक फूड से बचें।
- चीनी और ज्यादा कार्ब्स वाली चीजें कम खाएं।
- सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाएं।
अगर आप हिप्स की चर्बी घटाना चाहते हैं, तो सिर्फ नॉर्मल वॉकिंग करने से काम नहीं चलेगा। आपको पॉवर वॉकिंग, इनक्लाइन वॉक और स्ट्रेचिंग को अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करना होगा। इसके साथ संतुलित आहार लेना भी जरूरी है, तभी आपकी बॉडी शेप में रहेगी।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version