Expert

पेट और कूल्हों की चर्बी से चाहते हैं छुटकारा? तो रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास

Yoga Poses To Reduce Belly And Hips: अगर आप भी पेट और कूल्हों की चर्बी से परेशान हैं, तो इन योगासनों का अभ्यास करने से जल्द फैट बर्न होगा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट और कूल्हों की चर्बी से चाहते हैं छुटकारा? तो रोज करें इन 5 योगासनों का अभ्यास

Yoga Poses To Reduce Belly And Hips: शरीर का कम वजन होना जितना लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है, उतना ही परेशान उन्हें शरीर का बढ़ा हुआ वजन भी करता है। अगर शरीर का वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ता है, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ता है। खासकर अगर आपके शरीर में चर्बी अधिक बढ़ रही है। शरीर में बढ़ती चर्बी कई गंभीर रोगों के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारणों में से एक है। आमतौर पर हम देखते हैं कि लोग शरीर के अन्य हिस्सों की चर्बी तो कम कर लेते हैं, लेकिन जब पेट और कूल्हों की चर्बी को कम करने की बात आती है, तो वे इसका लेकर काफी परेशान महसूस करते हैं। क्योंकि वे लगातार इन एरिया में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिलता है। इसके लिए वे तरह-तरह की डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक काफी कुछ ट्राई भी करते हैं, लेकिन फिर भी ये जिद्दी चर्बी कम नहीं होती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप नियमित कुछ योगासनों का अभ्यास करें, तो आसानी से पेट और कूल्हों की चर्बी को कम कर सकते हैं? जी हां, ऐसा कई योगासन हैं जिन्हें पूरे शरीर की चर्बी को कम करने के लिए रामबाण माना जाता है। बस आपको इन योगासनों का अभ्यास करने के साथ-साथ एक स्वस्थ डाइट को फॉलो करने और रोज 8-10 हजार कदम चलने की जरूरत है। आप देखेंगे कि आपको कुछ दिनों में रिजल्ट मिलने लगेंगे। अब सवाल यह उठता है कि पेट और कूल्हों की चर्बी कम करने के लिए कौन से योगासनों का अभ्यास करें? इस लेख में हम आपको ऐसे 5 योगासन बता रहे हैं, जो आपकी तेजी से शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करेंगे।

Yoga Poses To Reduce Belly And Hips in hindi

पेट और कूल्हों की चर्बी कम करने के लिए 5 योगासन- Yoga Poses To Reduce Belly And Hips Fat In Hindi

भुजंगासन (Bhujangasana)

इस योग का अभ्यास करने से आपके पेट की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और इस एरिया की चर्बी बर्न होती है। इसके अलावा, यह आपकी जांघ, कूल्हे और पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को भी टोन करने में मदद करता है।

चतुरंग दंडासन (Chaturanga Dandasana)

इस मुद्रा का अभ्यास करना आपको कठिन लग सकता है, लेकिन यह आपकी कलाई, भुजाओं, पीठ के निचले हिस्से और पेट की मांसपेशियों को ट्रेन करने के लिए एक बेहतरीन योगासन है। यह आपके पूरे शरीर की चर्बी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: इन फूड्स का सेवन करने से बढ़ती है शरीर की चर्बी, एक्सपर्ट से जानें हेल्दी फैट्स के विकल्प

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

यह 12 योगासनों का एक अद्भुत संयोजन है। पूरे शरीर की मांसपेशियों को टोन करने के लिए सिर्फ इस एक योगासन का अभ्यास करने से आपकी बहुत लाभ मिल सकता है। यह पेट की मांसपेशियों को टोन करने, सिक्स पैक एब्स बनाने और कूल्हों की मांसपेशियों को टोने में करने में मदद करता है।

पूर्वोत्तानासन (Purvottanasana)

इसका अभ्यास करना शुरुआत में आपको थोड़ा कठिन लगता है। लेकिन यह शरीर की चर्बी को कम करने के लिए एक बेहतरीन आसन है। इसका नियमित अभ्यास करने से आपको तेजी से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी कम करने में फायदेमंद है मशरूम और ब्रोकली का सूप, जानें रेसिपी और फायदे

त्रिकोणासन (Trikonasana)

इस आसन का अभ्यास करने से मांसपेशियां बढ़ाने और अधिक तेजी से फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। यह न सिर्फ पेट और कूल्हों की चर्बी को कम करने में मदद करता है, बल्कि इसका नियमित अभ्यास करने से पैर और भुजाओं में जमा फैट को जलाने में भी मदद मिलती है।

All image Source: Freepik

Read Next

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, मिलेंगे और भी फायदे

Disclaimer