Yogasan For Healthy Heart In Hindi: हार्ट यानी दिल हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह पूरी बॉडी में ब्लड के जरिए ऑक्सीजन को सर्कुलेट करने में मदद करता है। अगर हार्ट सही न हो, तो शरीर के हर हिस्से तक ब्लड नहीं पहुंच पाएगा। इससे शरीर के अन्य अंग सही तरह से काम नहीं करेंगे। लेकिन, मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों की जीवनशैली में खराब आदतें शामिल हैं। साथ ही, अच्छी डाइट का भी लोग विशेष ध्यान नहीं रख पाते हैं। विशेषकर, जिन लोगों की उम्र 40 के पार है, उन्हें अपने हार्ट हेल्थ को लेकर कॉन्शस होना चाहिए। आप अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। यहां हम आपको हार्ट हेल्थ के लिए योगासन के बारे में बता रहे हैं।
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए योगासन- Yoga For Healthy Heart In Hindi
ताड़ासन करें- Tadasana (Mountain Pose)
हार्ट हेल्थ के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। यह बहुत ही उपयोगी आसन है। इसका ओवर ऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। ताड़ासन करने से पोस्चर में सुधार होता है, बॉडी अलाइनमेंट सही होती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इस तरह देखा जाए, तो यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये योगासन, जानें फायदे
उत्कटासन-Utkatasana (The Chair Pose)
हार्ट हेल्थ के लिए उत्कटासन किया जा सकता है। इसे चेयर पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन की मदद से पैर, जांघ और कंधों की मांसपेशियां प्रभावित होती है। इसके अलावा, यह आसन आपको बैलेंस रहना सिखाता, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। यही नहीं, उत्कटासन बॉडी टोंड करने में भी मदद करता है।
उत्तानासन- Uttanasana (the Standing Forward Bend)
हार्ट हेल्थ के लिए उत्तानासन भी लाभकारी हासनों में से एक है। यह मुख्य रूप से जांघ, टखनों, घुटनां पर दबाव बनाता है। इससे मसल्स फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और स्पाइन की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। उत्तानासन में शरीर के कमर से ऊपर का हिस्सा जमीन की ओर झुकता है। कुछ इस तरह, जैसे सिर पैरों को छूता है। इससे, हार्ट की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। नतीजतन, हार्ट की क्षमता बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, हार्ट हेल्थ भी रहेगी बेहतर
पादांगुष्ठासन- Padangusthasana (The Big Toe Pose)
यह आसन भी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस आसन में हाथ के अंगूठों से पैरों के अंगूठों को छूना होता है। पादांगुष्ठासन करने से स्ट्रेस दूर होता है, एंग्जायटी कम होती है और ओवर ऑल शरीर रिलैक्स होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और पाचन क्षमता में वृद्धि होती है। यह आसन हार्ट के लिए बहुत अच्छा है।
चक्रासन- Chakrasana (The Wheel Pose)
हार्ट के लिए जितने योगासन हैं, उनमें सबसे मुश्किल योगासनां में एक है, चक्रासन। यह हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है। इस आसन में मांसपेशियां खुलती हैं, हाथों की मासंपेशियों मजबूत बनती है, नितंब, पीठ और पैरों को भी काफी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, चक्रासन करने से सीने की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं, स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और हार्ट फंक्शन भी बूस्ट होता है। इस तरह देखा जाए, तो आप भी इस आसन को कर सकते हैं।
यहां बताए आसन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। लेकिन, अगर किसी भी आसन को करते हुए दिक्कत हो या फिर आपको करना न आ रहा हो, तो बेहतर है कि इन्हें करने से बचें। किसी एक्सपर्ट के दिशा-निर्देश में इन आसनों को कारना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version