इन फूड्स का सेवन करने से बढ़ती है शरीर की चर्बी, एक्सपर्ट से जानें हेल्दी फैट्स के विकल्प

कुछ फूड्स का सेवन करने से शरीर की चर्बी बढ़ती है तो कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में फैट की मात्रा कम भी होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन फूड्स का सेवन करने से बढ़ती है शरीर की चर्बी, एक्सपर्ट से जानें हेल्दी फैट्स के विकल्प

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी खान-पान रखना बेहद जरूरी है। अनहेल्दी जीवनशैली का पालन करने और दूषित खान-पान के चलते लोगों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। कुछ फूड्स का सेवन करने से शरीर की चर्बी बढ़ती है तो कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में फैट की मात्रा कम भी होती है। अनहेल्दी फैट्स खाने के बजाय आपको हेल्दी फैट्स का सेवन करना चाहिए। आइये न्यूट्रिशनिस्ट वानिया जायदी से जानते हैं हेल्दी फैट्स के कुछ विकल्पों के बारे में। 

कौन से फूड्स खाने से बढ़ता है फैट? 

चाय के साथ बिस्किट 

हाल ही में वानिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने हेल्दी और अनहेल्दी फैट्स के कुछ विकल्पों के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि चाय के साथ बिस्किट खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती है। इसे खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है साथ ही इसमें अनहेल्दी फैट्स होते हैं, जो वसा की मात्रा को बढ़ाते हैं। 

फलों का जूस 

फलों का जूस सेहत के लिए हेल्दी विकल्प के तौर पर जरूर साबित होता है, लेकिन इसे ज्यादा पीना आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। अगर आप केले, आम, एवोकाडो आदि का जूस पीते हैं तो इससे शरीर में चर्बी बढ़ने की आशंका रहती है। 

इसे भी पढ़ें- हेल्दी फैट से नहीं बढ़ता है वजन और शरीर रहता है स्वस्थ, जानें हेल्दी फैट वाले 9 बेस्ट फूड्स

पेस्ट्री 

पेस्ट्री सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक साबित हो सकती है। यह एक प्रकार का प्रोसेस्ड फूड है, जिसमें कैलोरी, चीनी और अनहेल्दी फैट्स की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसका ज्यादा सेवन करने से मोटापा बढ़ने के साथ ही साथ डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर रोगों का भी जोखिम बढ़ जाता है। 

फ्रेंच फ्राइज 

फ्रेंच फ्राइज एक प्रकार का जंक फूड है, जो आलू से बनता है। कार्बोहाइड्रेट्स होने के साथ ही इसे तेल में फ्राई किया जाता है, जिसे खाने से शरीर में वसा की मात्रा बढती है। इसे ज्यादा खाने से हार्ट को भी नुकसान पहुंचता है। 

इसे भी पढ़ें- हेल्दी लगने वाले ये 5 पैक्ड फूड्स सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान, जानें इनके बारे में

हेल्दी फैट्स के विकल्प 

  • मोटापे की समस्या से बचने के लिए आप कुछ हेल्दी फैट्स को शामिल कर सकते हैं। 
  • हेल्दी फैट्स के लिए आप नारियल या फिर इसके तेल का सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप एवोकाडो या फिर अन्य फलों का सेवन कर सकते हैं। 
  • अंडे, डार्क चॉकलेट आदि भी हेल्दी फैट्स का अच्छा विकल्प हैं।

Read Next

सर्दि‍यों में डाइट से जुड़ी ये 5 आदतें दूर करती हैं कई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्स, जरूर आजमाएं

Disclaimer