वजन कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। एक्सरसाइज तक तो ठीक है। लेकिन बाद जब डाइटिंग की आती है, तो लोग सबसे पहले अपनी थाली से फैट को कम करने लगते हैं। जोकि एक गलत कदम है। अप इनसब के चक्कर में गुड फैट भी शरीर से कम होने लगता है। नॉनवेजिटेरियन लोग मछली और मीट के जरिये, गुड फैट ले सकते हैं। बात जब वेजिटेरियन लोगों की हो तो, उनके पास विकल्प कम होते हैं। अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और ये सोचते हैं कि, गुड फैट के लिए क्या खाएं तो ये लेख सिर्फ आपके लिए ही है। तो चलिए फिर शुरू करते हैं।
कुछ बातें फैट के बारे में
आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन अनुजा गौर के मुताबिक वेजिटेरियन लोग आमतौर पर फैट की जरूरी मात्रा को पूरा करने के लिए ढेर सारा मक्खन, पनीर, क्रीम जैसी ना जाने क्या-क्या चीजें खाते हैं। जो लोग अपनी हेल्थ को लेकर सजग रहते हैं, वो तो इससे पूरी तरह दूर रहते हैं। आपको बता दें ये दोनों ही विकल्प हेल्थ के लिए खराब माने जाते हैं। घी और मक्खन अनहेल्दी फैट को बढ़ाते हैं, इससे कोलेस्ट्रोल भी बढ़ता है।
अब जानें जरूरत
फैट सिर्फ और सिर्फ मोटा करता है तो ये मिथ है। मोटापा तभी बढ़ता है, जब जरूरत से ज्यादा फैट का सेवन किया जाए। जैसे हमारे शरीर को प्रोटीन, विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह फैट की भी जरूरत होती है। आइये जानते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें।
- फैट से शरीर में एनर्जी रहती है।
- फैट से विटामिन्स को आंतों तक अवशोषित करने में आसानी होती है।
- फैट से हेल्दी कोशिकाओं का निर्माण होता है।
- फैट से बॉडी का टेम्प्रेचर कंट्रोल रहता है।
- फैट से स्किन में चमक बनी रहती है।
गुड फैट फूड्स-Good Fat Foods in Hindi
शरीर के लिए गुड फैट की बेहद जरूरत होती है। अब सवाल ये उठता है कि, वेजिटेरियन्स इसकी कमी बिना नॉनवेज कैसे पूरी करें? तो यहां हमारे पास इसका भी सोल्यूशन है।
1. सोया मिल्क
पॉलीअनसेचुरेटेड सोया दूध फैट का अच्छा स्रोत है। आप इसका सेवन कर सकते हैं।
2. वेजिटेबल ऑयल
जैतून का तेल, सूरजमुखी का तेल या कैनोला ऑयल गुड फैट से भरपूर होता है। इन ऑयल को कुकिंग में प्रयोग किया जा सकता है अगर आपको घी खाना पसंद है तो घर का बना हुआ घी प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें : इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए राजमा, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक
3. सोयाबीन
खाने में ओमेगा-6 फैटी फैटी एसिड से भरपूर सोयाबीन शामिल करें।
4. मायोनीज
मायोनीज के शौकीन हैं, तो खरीदने से पहले इस बात को जांच लें कि, इसमें गुड फैट की मात्रा कितनी है। मक्खन की जगह इसकी सैंडविच बनाकर खाएं।
5. टोफू
सोया दूध से बना टोफू पनीर जैसा ही दिखता है, लेकिन ये गुड फैट का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है।
6. नट्स
बादाम, अखरोट और काजू ओमेगा 3 फैटी एसिड का रिच सोर्स हैं। आमतौर पर ओमेगा 3 फैटी एसिड मछलियों में पाया जाता है। इसलिए इन नट्स का सेवन शाकाहारियों के लिए फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें : लौकी की पत्तियां भी होती हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ और रेसिपीज
7. मक्का
ये खाने में जितना टेस्टी उतना ही गुड फैट से भरपूर होता है।
8. ऑलिव और एवोकाडो
फलों में एवोकाडो और ऑलिव को काफी हेल्दी माना जाता है क्योंकि मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते हैं।
9. हरी सब्जियां
आमतौर पर सब्जियां फैट फ्री होती हैं। लेकिन पकने और तलने के बाद ये फैट से भरपूर हो जाती हैं। जो हेल्थ के लिए खराब है। आप बेक करके या उबालकर सब्जियों का सेवन करें।
ध्यान रखें
आप भले ही अपनी हेल्थ को लेकर जितना ही सावधान क्यों ना रहें, लेकिन कभी-कभी किस तरह के फैट का सेवन हम कर रहे हैं, इसके बारे में जानकारी थोड़ी कम होती है। शरीर में फैट की मात्रा ना ज्यादा हो और ना ही कम। इसके लिए हेल्दी फैट का सेवन करना अक्लमंदी का सौदा है।
आप वेजिटेरियन हैं तो खाने में गुड और हेल्दी फैट वाली चीजों को शामिल करें। इसमें आपकी मदद काफी हद तक हमारा ये लेख भी करेगा। आप इस बात का ख्याल भी रखें कि, अगर आपके शरीर में फैट की मात्रा अच्छी मात्रा में नहीं है तो, बिमारी भी दूर रहेगी।
शोध के मुताबिक एक ग्राम फैट से कम से कम 8 ग्राम कैलोरी मिलती है। इसलिए हर रोज 40 से 50 ग्राम से ज्यादा फैट भूलकर भी ना लें। लेकिन किसी भी नई डाइट को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
all images credit: freepik
Read Next
गर्मियों में महिलाएं नाश्ते में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें, नहीं होगी पेट फूलने और गैस की समस्या
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version