Expert

वीगन या वेजिटेरियन डाइट? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

Vegan vs Vegetarian Diet in Hindi: वेजिटेरियन के मुकाबले वीगन डाइट लेना सेहत के लिए थोड़ी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इससे हार्ट डिजीज और कैंसर का खतरा कम होने के साथ-साथ टाइप 2 डायबिटीज का भी जोखिम कम होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
वीगन या वेजिटेरियन डाइट? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद


Vegan vs Vegetarian Diet Which One Is More Healthier in Hindi: आजकल सेहतमंद रहने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। कई लोग वेट लॉस करने के लिए बदल-बदलकर डाइट लेते हैं। कुछ वेजिटेरियन, नॉन-वेजिटेरियन तो कुछ OMAD डाइट और कई लोग वीगन डाइट फॉलो करना पसंद करते हैं। सभी डाइट अपनी-अपनी जगह सेहत के लिए उतना ही काम करती हैं। लेकिन कई लोग वीगन और वेजिटेरियन डाइट (Vegan and Vegetarian Diet) के बीच कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सी डाइट सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। क्या आप भी इस विषय को लेकर कंफ्यूज्ड रहते हैं? अगर हां, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको वीगन और वेजिटेरियन डाइट के बीच का अंतर समझाएंगे और सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है यह बताएंगे। आइये दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं इसके बारे में।

क्या है वीगन डाइट? (What is Vegan Diet in Hindi)

वीगन डाइट एक प्रकार की ऐसी डाइट है, जिसमें डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं। इसमें मीट या नॉन-वेज आइटम्स से पूरी तरह परहेज करना होता है। वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों को जानवरों के मांस से पूरी तरह परहेज करके केवल पेड़-पौधों से मिलने वाले आहार और नट्स व साबुत अनाज खाना होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Rohini Patil (@dr.rohini.somnath.patil)

क्या है वेजिटेरियन डाइट? (What is Vegetarian Diet in Hindi)

वेजिटेरियन डाइट में भी आपको नॉन-वेज खाने से पूरी तरीके से परहेज करना होता है और केवल प्लांट बेस्ड आहार पर ध्यान देना चाहिए। वेजिटेरियन डाइट में आपको सब्जियों, फल, दाल, नट्स और कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स खाने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें - वीगन लोगों में आयरन की कमी पूरी करेंगे ये 5 फूड्स, नहीं होगी खून की कमी

वीगन और वेजिटेरियन डाइट में से क्या ज्यादा फायदेमंद होती है? (Vegan vs Vegetarian Diet Which One Is More Healthier in Hindi)

वीगन डाइट फॉलो करने पर आपको जानवरों से जुड़ा किसी भी प्रकार का खाना नहीं खाना होता है। जबकि, वेजिटेरियन डाइट में आप अंडे खा सकते हैं। वीगन डाइट वेजिटेरियन से ज्यादा सख्त होती है। इसपर हुई कुछ स्टडी के मुताबिक वेजिटेरियन के मुकाबले वीगन डाइट लेना सेहत के लिए थोड़ी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इससे हार्ट डिजीज और कैंसर का खतरा कम होने के साथ-साथ टाइप 2 डायबिटीज का भी जोखिम कम होता है। हालांकि, दोनों ही डाइट स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

Read Next

क्या रोज अचार खाने से गट हेल्थ बेहतर होती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version